एक्सप्लोरर

दिल्ली में जी20 आयोजन के बीच मणिपुर के 5 जिलों में कर्फ्यू, कांग्रेस बोली-फेल हो गई डबल इंजन की सरकार

हिंसा प्रभावित नार्थ ईस्टर्न स्टेट (उत्तर पूर्वी राज्य) मणिपुर के 5 संवेदनशील जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है. यह राज्य बीते 4 महीने से नस्लीय हिंसा की घटनाओं से जूझ रहा है.

Curfew In Manipur: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जी20 के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. गुरुवार (7 सितंबर 2023) से देश में तीन दिवसीय समिट के लिए विदेशी मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. इसी बीच देश के उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर के 5 संवेदनशील जिलों में कर्फ्यू लगाए जाने की घटना का कांग्रेस ने विरोध किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ' मणिपुर में मोदी सरकार की डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है.'

जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, G20 नई दिल्ली में हो रहा है जबकि इंफाल घाटी के सभी 5 जिलों में अगले 5 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. 4 महीने बाद भी हिंसा का दौर जारी है लेकिन मोदी सरकार की डबल इंजन सरकार के लिए मणिपुर में हालात 'सामान्य' हैं.'

मणिपुर में क्यों लगाया गया कर्फ्यू?
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो मणिपुर के पांचों घाटी जिले में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है. उन्होंने बताया कि चूराचांदपुर से कुछ किलोमीटर दूर बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में 'कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटिग्रिटी' (सीओसीओएमआई) और उसकी महिला इकाई ने बुधवार (6 सितंबर 2023) को सभी घाटी जिलों के लोगों से सेना के एक बैरिकेड को हटाने के आह्वाके न मद्देनजर बिष्णुपुर, काकचिंग, थौबल, इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट में कर्फ्यू के घंटों में दी गई ढील समाप्त कर दी गई है.

क्या बोले मणिपुर के सूचना और प्रसारण मंत्री?
मणिपुर के सूचना और जन संचार मंत्री सपम रंजन ने कहा, 'सरकार ने सीओसीओएमआई से छह सितंबर को तोरबुंग के पास फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड पर धावा बोलने की प्रस्तावित योजना को वापस लेने की अपील की है.'

सपम ने सभी से 'सरकार के उठाए गए सुरक्षा कदमों का समर्थन करने का भी अनुरोध किया. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, बिजली, पीएचईडी, पेट्रोल पंप, स्कूल/कॉलेज, नगर पालिका, मीडिया और अदालत जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित व्यक्तियों और हवाई यात्रियों को कर्फ्यू के दौरान आवाजाही की छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: भारत के DPI प्लान का विरोध! जानें क्रिप्टोकरेंसी, रिन्यूएबल एनर्जी और अफ्रीकी यूनियन पर क्या है जी20 देशों की राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP
MLC चुनाव: योगी ही बचा पाए किला, नितिन नवीन, फडणवीस-गडकरी और पीएम मोदी के क्षेत्रों में हारी BJP

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget