एक्सप्लोरर

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर सीआरपीएफ ने शहीद हुए भारतीय जवानों को दी श्रद्धांजलि

देशभर में आज पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया. 14 फरवरी 2019 को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों से लदी एक बस पर आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे.

देशभर में आज पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया. सीआरपीएफ कश्मीर के IG ने बताया, "सीआरपीएफ ने पिछले दो सालों में काफी बदलाव किया है. हमारे पास उपलब्ध उपकरणों में भारी सुधार हुआ है. हमारी तैयारी ऐसी है कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके." इस मौके पर शहीदों को सलामी दी गई. एक अधिकारी ने बताया, "वे इस देश की रक्षा करते शहीद हुए. हमें ऐसे जवानों पर गर्व करना चाहिए."

14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था. जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायीन आतंकी दस्ते ने इस घटना को अंजाम दिया था. आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसके बाद 40 जवान शहीद हो गए थे.

इन बड़े नेताओं ने भी शहीदों को दी श्रद्धांजलि  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देते हुए ट्वीट किया ''मैं उन बहादुर शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने 2019 में इस दिन भीषण पुलवामा हमले में अपनी जान गंवाई. भारत उनके असाधारण साहस और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.'' वहीं, कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा-''पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों को नमन. देश आपका ऋणी है.'' इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को याद करते हुए लिखा ''मैं सीआरपीएफ के उन बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति दी.भारत उनकी राष्ट्र की सेवा और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा. हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं जिन्हें इस हमले का खामियाजा भुगतना पड़ा.''

यह भी पढ़ें-

आंदोलन का 81वां दिन, पुलवामा के शहीदों की याद में देशभर में कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकालेंगे किसान

उत्तराखंड के तपोवन हादसे को एक हफ्ता पूरा, टनल से 2 और शव बरामद, मौत का आंकड़ा 40 पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget