एक्सप्लोरर

एनसीपी के कद्दावर नेता डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन, सुप्रिया सुले ने जताया दुख

डीपी त्रिपाठी साल 1983 से लेकर 1999 तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे थे. 1983 से 1991 तक राजीव गांधी के सहायक के रूप में उन्होंने काम किया था.

नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कद्दवार नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन हो गया है. वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका पूरा नाम देवी प्रसाद त्रिपाठी है. वह एनसीपी में महासचिव के पद पर थे. उनके निधन की खबर के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुलेने दुख जताया है. सुप्रिया सुले ने कहा, ''उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ है. वह पार्टी महासचिव पद पर तैनात थे. वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गुरु के रूप में काम करते थे.''

सुप्रिया सुले ने कहा, ''उन्हें बुद्धिमान परामर्श और मार्गदर्शन के लिए याद किया जाएग. उन्होंने उस दिन से साथ दिया जिस दिन से एनसीपी की स्थापना हुई थी.'' सुप्रिया सुले ने कहा, ''भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. दुख की इस घड़ी परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.''

 येचुरी ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर जताया शोक

सीताराम येचुरी ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने अपने छात्र जीवन के समय से लेकर अब तक के सबसे करीबी मित्र को खो दिया है. येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ''कामरेड त्रिपाठी साथी छात्र, जीवन के सहयात्री और बहुत कुछ थे. विश्वविद्यालय के दिनों से लेकर उनके जीवन के अंतिम दिनों तक हमारा संवाद अंतहीन था. बहस और असहमति के बीच हमने एक दूसरे से बहुत कुछ सीखा.''

जेएनयू छात्र संघ के बने थे अध्यक्ष

29 नवंबर 1952 को यूपी से सुल्तानपुर में जन्में डीपी त्रिपाठी पढ़ाई के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे. राजनीति के प्रोफेसर के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उन्होंने अपनी सेवाएं दी.

राजीव गांधी के थे सहायक

डीपी त्रिपाठी साल 1983 से लेकर 1999 तक कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे थे. 1983 से 1991 तक राजीव गांधी के सहायक के रूप में उन्होंने काम किया. 1999 में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर एनसीपी में शामिल हो गए थे.

LPG हुई महंगी: घरेलू गैस सिलेंडर के रेट बढ़े, जानिए किस शहर में कितने हैं दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget