एक्सप्लोरर

'समाजवादी पार्टी के डीएनए में अपराध है', कन्नौज रेप केस पर बीजेपी ने बोला करारा हमला

Nawab Singh Yadav News: UP के कन्नौज में एक नाबालिग ने सपा के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है. इस घटना के सामने के बाद बीजेपी समाजवादी पार्टी पर हमलावर है.

Nawab Singh Yadav News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव को एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप के प्रयास के आरोप में सोमवार (12 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था. नवाब सिंह यादव पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. इससे पहले अयोध्या में भी सपा नेता पर 12 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप लगा था. इस घटना के सामने आने के बाद बीजेपी सपा पर हमलवार है. 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में अपराध है.

सपा पर साधा निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, 'कन्नौज में समाजवादी पार्टी के नेता पर नाबालिग से रेप की कोशिश का आरोप लगा है. इससे पहले अयोध्या में भी समाजवादी पार्टी के नेता पर बलात्कार करने का आरोप लगा था. समाजवादी पार्टी के DNA में ही अपराध है. सपा के शासन काल में अपराधियों के हौसले सबसे ज्यादा बुलंद थे. UP में दो लड़कों की जोड़ी क्या कर रही है? 

बंगाल सरकार को करनी चाहिए CBI जांच की मांग

कोलकाता की घटना पर सवाल उठाते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, " कोलकाता की घटना में जिस तरह अपराधियों को संरक्षण दिया गया, वह और भी अधिक दुखद है. जिस तरह से (आरजी कर के) प्रिंसिपल को 24 घंटे के भीतर किसी अन्य कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है, वह बंगाल सरकार के संरक्षण को दर्शाता है. यह बंगाल सरकार द्वारा की गई जांच पर संदेह पैदा करता है. आज, मैं पूछना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल की सीएम को उस प्रिंसिपल के प्रति सहानुभूति क्यों है... मेरा टीएमसी सरकार से सीधा सवाल है कि इतने दिन क्यों दिए जा रहे हैं. क्या यह हेरफेर के लिए है? ये हम संदेशखाली घटना में देख चुके हैं..जांच को देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी (सीबीआई) को क्यों स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है? INDIA गठबंधन के सभी लोग जिस तरह से मिले हुए हैं, कहां गई प्रियंका गांधी जो कहती थी कि लड़की हूं लड़ सकती हूं उनके होंठ सीले हुए हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget