एक्सप्लोरर

दाती महाराज से क्राइम ब्रांच ने की 7 घंटे पूछताछ, दाती बोला- मुझे न्याय मिलने का भरोसा

इस मामले में सबूत खंगाल रही क्राइम ब्रांच ने दाती के तीनों भाइयों अशोक, अर्जुन और अनिल कल पूछताछ के लिए बुलाया है.

नई दिल्ली: रेप के आरोप से घिरा दाती महाराज आज पूचताछ के लिए क्राइम ब्रांच के समाने पेश हुआ, उससे सात घंटे तक पूछताछ की गई. पूछताछ के बाद बाहर निकले दाती ने कहा कि उसे न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है. पूचताछ के बाद दाती अपने छतरपुर के आश्रम पहुंचा जहां उसके समर्तकों ने उसके नाम के जयकारे लगाए. दाती ने कैमरे पर बात करने से मना कर दिया लेकिन कहा कि वो कल मीडिया से बात करेगा. इस मामले में सबूत खंगाल रही क्राइम ब्रांच ने दाती के तीनों भाइयों अशोक, अर्जुन और अनिल कल पूछताछ के लिए बुलाया है.

शनि शिला की विश्वसनीयता पर उठे सवाल जैसे-जैसे कानून का शिकंजा कस रहा है, दाती महाराज के राज खुलते जा रहे हैं. साल 1992 से दाती के साथ काम कर चुके बंशीलाल मेवाड़ा ने बड़ा खुलासा किया है. इस खुलासे के बाद से दाती के पाली स्थित शनि धाम आश्रम में लगी शिला की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठने लगे हैं. बंशीलाल मेवाड़ा ने कहा है, ‘’एक डॉ दारीवाले थे, जिनकी ग्रेनाइट की फेक्ट्री थी. ये पत्थर दाती महाराज ने उनकी फेक्ट्री से 21 हजार रूपए में खरीदा था.’’ उन्होंने आगे बताया कि दाती महाराज को जाप करने भी नहीं आते हैं. ये जाप करने के लिए मथुरा-वृंदावन से पंडित बुलाता था.

दाती महाराज पर लगा चढ़ावे का तेल बेचने का आरोप दाती महाराज पर चढ़ावे का तेल भी बेचने का आरोप लग रहा है. इसके पाली के खेतवास के शनि धाम में एक ऐसे टैंक के बारे में पता चला है, जहां सारा तेल इकठ्ठा किया जाता था. दरअसल शनि शिला पर भक्त सरसों का तेल चढाते थे, लेकिन तेल कहीं बाहर गिरता नजर नहीं आता. पड़ताल में पता चला कि शनि शिला के बगल में ही टैंक है. पुराने भक्तों ने आरोप लगाया है कि ये तेल बाजार में बेच दिया जाता था.

पीड़िता ने अपने बयान में क्या कहा? पीड़ित ने मंगलवार को साकेत कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज करवाए. पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि 9 फरवरी 2016 को आश्रम की एक महिला उसे दाती महाराज के पाकस लेकर गई इसके बाद दाती महाराज और उसके तीन साथियों ने उसके सात दुष्कर्म किया. पीड़िता ने कहा कि मैं लंबे समय तक डर के कारण घुट-घुटकर जीती रही लेकिन जब हिम्मत ने जवाब दे दिया तो पुलिस के पास जाने की ठान ली. पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि आश्रम की एक सेवादार उसे ऐसा करने के लिए कहती थी. पीडि़ता ने बताया कि सेवा दार ने उससे कहा कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होगी.

क्या है मामला? दाती महाराज दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर का संस्थापक है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिस लड़की ने आरोप लगाया है वो माता-पिता की मौत के बाद सात साल की उम्र से दाती महाराज के पास रह रही थी.

कौन हैं दाती महाराज? दाती महाराज की वेबसाइट के मुताबिक उनका जन्म रजास्थान के पाली जिले में हुआ. दाती महाराज खुद को शनिदेव का बड़ा उपासक बताते हैं. शनि को लेकर लोगों के मन के भ्रम दूर करने का दावा भी करते हैं. दाती महाराज की गिनती सेलिब्रिटी बाबाओं में होती है. वे कई टीवी चैनलों पर राशिफल भी बताते हैं. दिल्ली के फतेहपुर बेरी के अलावा राजस्थान के पाली में भी आश्रम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget