एक्सप्लोरर

क्या तिरुचि शिवा होंगे विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार? इस सांसद ने दिया जवाब

CPI(M) MP John Brittas: सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि भाजपा RSS से जुड़े व्यक्ति को उपराष्ट्रपति बनाना चाहती थी और तो उन्हें ऐसा एक योग्य उम्मीदवार भी मिल गया है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने रविवार (17 अगस्त, 2025) को महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार की तलाश कर रही है. इसको लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई. हालांकि, विपक्ष की बैठक के पहले डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं.

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार पर बोले सीपीआई (एम) नेता

उपराष्ट्रपति पद के लिए डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के संभावित उम्मीदवार होने की अटकलों पर सीपीआई (एम) के सांसद जॉन ब्रिटास ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “भाजपा RSS से जुड़े व्यक्ति को उपराष्ट्रपति बनाना चाहती थी और उन्हें अब ऐसा एक योग्य उम्मीदवार भी मिल गया है, जो उनकी तय की हुई कसौटियों पर खरा उतरता है. इंडिया ब्लॉक की पार्टियां इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी और हम शाम को मिल रहे हैं, ताकि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी रणनीति तय कर सकें.”

डीएमके सांसद तिरुचि शिवा के नाम की अटकलों पर ब्रिटास ने कहा, “उम्मीदवार कोई भी हो सकता है. वे (डीएमके सांसद तिरुचि शिवा) निश्चित रूप से सक्षम व्यक्ति हैं. लेकिन और भी बहुत सारे लोग हैं तो हम किसी को चुन लेंगे.”

CEC के बयान पर क्या बोले सीपीआई (एम) नेता?

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के बयान को लेकर सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, “CEC ने कल रविवार (17 अगस्त, 2025) को जो एकमात्र सही बात कही, वह यह थी कि करोड़ों लोग बेघर हैं और वे सड़कों पर ही सो रहे हैं; करोड़ों लोग अनाथ है. जिनके माता-पिता नहीं हैं और इसलिए जिनके पास घर नहीं है तो वे अपने पते में ‘0’ (जीरो) लिखेंगे और जिन लोगों के माता-पिता नहीं हैं, तो वे ‘ABCDEFG…’ लिखेंगे. इसके अलावा, बाकी सभी बातें झूठ थीं.”

किसी नेता को CEC निर्देश कैसे दे सकते हैं?- जॉन

उन्होंने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) कौन होते हैं किसी राजनेता को निर्देश देने वाले? क्या वे मतदाता सूची को प्रमाणित कर सकते हैं? चुनाव आयोग को जो सबसे पहले करना चाहिए, वो है मतदाता सूची को प्रमाणिकरण. उसके बाद हम किसी भी दस्तावेज को प्रमाणित कर देंगे, जो वे चाहें.”

उन्होंने आगे कहा, “हम एसआईआर (SIR) के खिलाफ नहीं हैं. जब हमारी चुनाव आयोग के साथ बैठक हुई थी, तब हमने कहा था कि हम मतदाता सूची के पुनरीक्षण के पक्ष में हैं. लेकिन मात्र तीन या चार हफ्ते की समयसीमा तय कर देना और इस तरह के दस्तावेजों के लिए जोर देना किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं है.”

यह भी पढ़ेंः 'राहुल गांधी के सवाल पर कुछ नहीं बोल पाए', चुनाव आयोग ने दी चेतावनी तो भड़की कांग्रेस, राम गोपाल यादव बोले- मैनपुरी में एक ही बिरादरी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget