एक्सप्लोरर

गोरक्षक समूह 'हमारे लोग नहीं' हैं: नितिन गडकरी

नई दिल्ली: बीजेपी और आरएसएस परिवार गोहत्या पर बैन का समर्थन करते हैं लेकिन इसकी रक्षा के नाम पर अति सक्रियता बरतने की ‘‘निंदा करते हैं.’’ यह बात आज यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कही और कहा कि ‘‘वे हमारे लोग नहीं हैं.’’ गडकरी का ये बयान कथित गोरक्षक समूहों को मोदी सरकार की तरफ से कड़ी फटकार है जो तथाकथित ‘‘गौरक्षकों’’ द्वारा हिंसा को लेकर उनके विरोधियों के निशाने पर हैं.

इन गोरक्षक समूहों ने लोगों की बुरी तरह पिटाई की है और उनमें से कुछ को पीट-पीट कर मार डाला है. गुजरात के उना में दलित परिवार के सात लोगों की मृत गाय का खाल निकालने के लिए चाबुक से पिटाई की गई जबकि राजस्थान के अलवर में उन्होंने पशु व्यापारियों को बाहर निकाला और एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर डाली. उत्तर प्रदेश के दादरी के बिसहड़ा गांव में एक वृद्ध मुस्लिम की गाय का मांस रखने और खाने के संदेह में हत्या कर दी गई. गडकरी ने कहा कि इन घटनाओं से सांप्रदायिक तनाव बढ़े जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आर्थिक विकास पर ध्यान देने के प्रयासों को झटका लगा. गडकरी ने बताया कि आर्थिक विकास सरकार का मुख्य एजेंडा है. गडकरी ने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर ध्यान दे रही है और इसकी किसी भी नीति में धार्मिक अल्पसंख्यकों से भेदभाव नहीं है.

गडकरी ने कहा कि गायों को बचाने के नाम पर हिंसा ‘‘नहीं होनी चाहिए थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारा एजेंडा नहीं है. जो लोग यह कर रहे हैं वे हमारे लोग नहीं हैं. जिन लोगों ने ऐसा किया वे गलत हैं. हम उनके साथ नहीं हैं. प्रधानमंत्री ने उनकी निंदा की है...हम सबने निंदा की है.’’ गडकरी ने हर भगवा वस्त्रधारी को बीजेपी से जोड़ने की प्रवृत्ति को अनुचित बताया.

गडकरी ने कहा, ‘‘टेलीविजन पर किसी भी भगवाधारी को तुरंत हमसे जोड़ दिया जाता है जबकि तथ्य यह है कि हमारा उस व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है. हम ऐसे लोगों का समर्थन नहीं करते.’’

गडकरी ने कहा,‘ मेरा लक्ष्य एक लाख किलोमीटर लंबे नये राष्ट्रीय राजमार्ग बनाना है. सड़क बनाने की गति को हम इस समय 23 किलोमीटर प्रतिदिन पर ले आएं हैं जो कि हमारी सरकार आने से पहले सिर्फ दो किलोमीटर प्रति दिन थी.’ मंत्री ने कहा कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई को लगभग एक लाख किलोमीटर से बढ़ाकर दो लाख किलोमीटर करने पर जोर दे रहे हैं ताकि देश का 80 प्रतिशत वाहन यातायात राष्ट्रीय राजमार्गों पर आ सके.’

उन्होंने कहा,‘हम 1.7 लाख किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों को पहले ही चिन्हित कर चुके हैं. मेरा लक्ष्य मेरे कार्यकाल में एक लाख किलोमीटर सड़कें पूरी करने का है.’ उन्होंने कहा कि 2016-17 में सरकार ने 16,800 किलोमीटर लंबे राजमार्गों के निर्माण के लिए ठेके दिए जो कि अपने आप में एक तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. गडकरी ने कहा,‘ हाल ही में मैं लंदन में था तो लोगों ने कहा कि किसी देश में एक ही साल में 16800 किलोमीटर सड़क निर्माण का ठेका दिया जाना वर्ल्ड रिकॉर्ड है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget