एक्सप्लोरर

Covid Vaccine: अभी करना होगा मॉडर्ना की वैक्सीन का इंतजार, जानिए कहां अटकी है बात, सरकार का क्या कहना है

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वी के पॉल मुताबिक, मंजूरी दी जा चुकी है लेकिन अभी भी कॉन्ट्रैक्ट और कुछ चीज़ों पर बात चल रही है, जिसमें कुछ वक्त लगेगा.

नई दिल्ली: विदेश में इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन पा चुकी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को भारत में भी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है. भारत में सिप्ला कंपनी को वैक्सीन आयात और मार्केटिंग की मंजूरी मिली है, हालांकि अभी तक देश में नहीं आई है. सूत्रों के मुताबिक उसे भारत मे आने में कुछ और वक़्त लगेगा. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी बातचीत जारी है और कुछ चीज़ों पर मॉडर्ना से जवाब आना है. सरकार को उम्मीद है जल्द ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी लेकिन फिलहाल मॉडर्ना की वैक्सीन के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा.

29 जून को भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने विदेश में बनी और इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन पा चुकी मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन को भारत मे देने की इजाज़त दे दी. ड्रग कंट्रोलर डीसीजीआई ने सिप्ला कंपनी को भारत में मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन के आयात और मार्केटिंग की मंजूरी दी थी. लेकिन तीन हफ्ते बीत जाने के बाद भी अभी तक वैक्सीन नहीं आई है.

सरकार ने क्या कहा है?

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वी के पॉल मुताबिक, मंजूरी दी जा चुकी है लेकिन अभी भी कॉन्ट्रैक्ट और कुछ चीज़ों पर बात चल रही है, जिसमें कुछ वक्त लगेगा. 16 जुलाई को नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा था कि सरकार से बातचीत चल रही है और अभी बातचीत खत्म नहीं हुई है. कुछ सवाल सरकार ने कंपनी से पूछे हैं, जिसका जवाब आना बाकी है.

सूत्रों के मुताबिक, सारी बात इंडेमणिडटी पर अटकी है. कंपनी भारत सरकार से कुछ छूट चाहती है और उसको लेकर अभी बातचीत जारी है. सूत्रों के मुताबिक बात इंडेमणिडटी बॉण्ड पर अटकी है. इंडेमणिडटी यानी अगर दवा से कोई साइड इफ़ेक्ट होता है तो भारत मे उसके खिलाफ करवाई या मुकदमा नहीं हो. वहीं इसकी कीमत क्या होगी, किस तरह के आयत पर शुल्क होगा. सरकार को उम्मीद है कि कंपनी जल्द सभी सवालों का जवाब दे देगी और भारत मे मॉडर्ना की mRNA वैक्सीन मिलने लगेगी. इसी तरह से फाइजर से सरकार की बातचीत जारी है, जिसका अभी तक कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है.

भारत की पहली विदेशी कोरोना वैक्सीन होगी मॉडर्ना

मॉडर्ना भारत की पहली विदेशी कोरोना वैक्सीन होगी. विदेशी इसलिए क्योंकि इस वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल भारत में नहीं हुआ है. जैसे बाकी तीन वैक्सीन कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक का हुआ है और जिन्हें भारत के ड्रग रेगुलेटर डीसीजीआई ने इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन दिया है. स्पुतनिक भी रूस की वैक्सीन है, लेकिन उसका ट्रायल भारत में हुआ है. जिसके बाद इसे भारत में मंजूरी मिली है.

इसी साल अप्रैल में सरकार ने फैसला किया था कि यूएस, यूके, जापान, यूरोपियन यूनियन या WHO द्वारा जिस किसी वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली है, वो भारत में अप्लाई कर दी जा सकती है. वहीं इसके लिए उन्हें पहले की तरह क्लीनिकल ट्रायल नहीं करने होंगे. इस वैक्सीन को स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, माइनस 25 से माइनस 15 डिग्री में सात महीने तक रखा जा सकता है. वहीं 2 से 8 डिग्री में इस वैक्सीन को एक महीने तक रखा जा सकता है. इसकी दो डोज हैं, जोकि 4 हफ़्तों में दी जाती है. फिलहाल ये वैक्सीन आयात होगी.

यह भी पढ़ें-

Mann Ki Baat: मन की बात में बोले पीएम मोदी- ऑलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलता देख पूरा देश रोमांचित

Delhi Metro News: दिल्‍ली मेट्रो में खड़े होकर यात्रा पर अब भी बैन, प्रति कोच 50 यात्री ही कर सकेंगे सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
करूर भगदड़ः TVK की रैली में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget