एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: मन की बात में बोले पीएम मोदी- ऑलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलता देख पूरा देश रोमांचित

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तिंरगा झंडा देखकर पूरा देश उत्साहित है. पीएम मोदी ने ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी हैं.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय तिंरगा झंडा देखकर पूरा देश उत्साहित है. पीएम मोदी ने ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी हैं. जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा है.

ये खिलाड़ी जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करके यहां पहुंचे हैं- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’दो दिन पहले की अद्भुत तस्वीरें, यादगार पल, अब भी मेरी आंखों के सामने हैं. टोक्यो ऑलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलता देखकर मैं ही नहीं, पूरा देश ही रोमांचित हो उठा. पूरे देश ने जैसे अपने इन योद्धाओं से कहा- विजयी भवः, विजयी भवः.’’ उन्होंने कहा, ‘’जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे, तो मुझे भी इनसे गप-शप करने का, उनके बारे में जानने का और देश को बताने का अवसर मिला था. ये खिलाड़ी जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करके यहां पहुंचे हैं.’’

हमें आजादी के 75 साल होने पर गर्व- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना स्वाभाविक ही है. कल यानि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है. इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’कितने ही स्वाधीनता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है. सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. ‘अमृत महोत्सव’ किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है. यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है.’’

15 अगस्त पर सरकार की अनोखी पहल

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, ‘’इस बार 15 अगस्त को एक आयोजन होने जा रहा है. ये आजोजन राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ है. सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश है कि इस दिन ज्यादा से ज्याजा भारतवासी मिलकर राष्ट्रगान गाएं, इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है. इस वेबसाइट का नाम rashtragaan.in है. इस वेबसाइट की मदद से आप राष्ट्रगान गाकर, उसे रिकॉर्ड कर पाएंगे और इस अभियान से जुड़ पाएंगे. मुझे उम्मीद है कि आप इस एनोखी पहल से जरूर जुडेंगे.’’

हर महीने के अंतिम रविवार को मन की बात करते हैं पीएम मोदी

बता दें कि हर महीने के अंतिम रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम के अब तक 78 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं. प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है. इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में 39 हजार 742 नए मामले दर्ज, 535 लोगों की मौत

टीएमसी के 'खेला होबे दिवस' पर भाजपा ने जताई आपत्ति, मुस्लिम लीग के 'डायरेक्ट एक्शन डे' से की तुलना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget