एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: देश का कौन-कौन राज्य अपनी आबादी के हिसाब से वैक्सीनेशन में फिसड्डी है

हिमाचल प्रदेश में 18 साल से ऊपर की 62.1 फीसदी आबादी को वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है. इसके बाद सबसे ज्यादा दिल्ली में 45.4 फीसदी आबादी को वैक्सीन लगी है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी का संकट अभी बना हुआ है. संकट से निपटने के लिए वैक्सीनेशन का काम चल रहा है. देशभर में अबतक 22 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है. जबकि सिर्फ छह फीसदी लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ली है. आबादी के हिसाब से देखा जाए तो हिमाचल प्रदेश टॉप पर है. यहां सबसे ज्यादा आबादी को टीका लगा है. लेकिन आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश और बिहार वैक्सीनेशन में सबसे फिसड्डी हैं.

यूपी में सिर्फ 4 फीसदी और बिहार में 3.7 फीसदी आबादी को ही टीके की दोनों डोज लगी है. जबकि हिमाचल प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में ये आंकड़ा 16 फीसदी से ज्यादा है. दिल्ली, गुजरात में 13 फीसदी आबादी को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में 8.8 फीसदी, मध्य प्रदेश में 6.9 फीसदी, पंजाब में 6.3 फीसदी, तमिलनाडु में 5.3 फीसदी, उत्तराखंड में 5.2 फीसदी लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी हैं.

कोरोना वैक्सीन की एक डोज मामले में भी यूपी और बिहार फिसड्डी हैं. यूपी में कुल आबादी के 21.5 फीसदी और बिहार में 22 फीसदी आबादी को एक टीका लगा है. जबकि हिमाचल में 62, दिल्ली में 45, गुजरात में 44, केरल में 43, राजस्थान में 42, महाराष्ट्र में 31, पंजाब में 27 फीसगी से ज्यादा आबादी ने कम से कम एक डोज ली है.

नंबर के हिसाब से यूपी नंबर-1
हालांकि नंबर के हिसाब से वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है. यूपी में अबतक सबसे ज्यादा तीन करोड़ 95 लाख डोज दिए जा चुके हैं. इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. इन्हीं दो राज्यों में तीन करोड़ से ज्यादा डोज लगी है. इसके अलावा पांच राज्य ऐसे हैं जहां दो करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है और आठ राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा डोज लगी है. 

देशभर में अबतक कुल 39 करोड़ 53 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इनमें से 38 लाख 78 हजार डोज बीते दिन दिए गए. कुल 31 करोड़ 61 लाख लोगों को पहली डोज मिली है जबकि 7 करोड़ 92 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों दोनों मिली है.

ये भी पढ़ें-
Covid Restrictions: देशभर के कुछ राज्यों में पाबंदियां जारी, जानिए- अब किस राज्य में क्या स्थिति है

Corona Update: 24 घंटे में 40 हजार से कम आए कोरोना केस, जानिए- राज्यों में महामारी की ताजा स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget