एक्सप्लोरर

दिल्ली में एक हफ्ता बढ़ सकता है लॉकडाउन, केजरीवाल सरकार कर रही विचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को रात दस बजे से 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक के लॉकडाउन की घोषणा की थी. दिल्ली में अभी भी कोरोना पॉजिटिविटी दर 32 फीसदी से अधिक बनी हुई है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार कुछ और दिन के लिए लॉकडाउन को विस्तार देने पर विचार कर रही है. वहीं दिल्ली के 70 फीसदी कारोबारी लॉकडाउन को 26 अप्रैल से और आगे विस्तार दिए जाने के पक्ष में हैं.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू होगा. संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया था. दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने कहा, 'कम समय के लिए लॉकडाउन का मकसद मामलों की संख्या को काबू करने के साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए समय हासिल करना था. हालांकि, परिस्थितियां खराब से बदतर हो गई हैं. ऐसे हालात में एक और सप्ताह के लिए लॉकडाउन को विस्तार देना एक संभव विकल्प है.'

लॉकडाउन बढ़ाने की उठी मांग
एक सर्वे के अनुसार, 700 व्यापारिक संगठनों में से करीब 500 लॉकडाउन आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं. इस सर्वे में कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, खारी बावली, करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन, नेहरू प्लेस, साउथ एक्स और शाहदरा के कारोबारी शामिल रहे. सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा, 'अधिकतर संगठन दिल्ली में पांच से सात दिन के लॉकडाउन विस्तार के पक्ष में हैं. हालांकि, कारोबारियों ने यह साफ कर दिया है कि वह लॉकडाउन के संबंध में दिल्ली सरकार के आदेश का पालन करेंगे और स्वयं अपनी तरफ से किसी तरह का लॉकडाउन नहीं करेंगे.'

कोरोना से पहली बार 1 दिन में 357 मौतें
दिल्ली में कोरोना के कारण होने वाली मौतों मौतों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता जा रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना से 357 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है. दिल्ली में कोरोना से होने वाली मृत्यु का यह एक नया रिकॉर्ड है. शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना के कारण 348 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी. दिल्ली में कोरोना से अभी तक 13898 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. फिलहाल दिल्ली में 93,080 एक्टिव कोरोना मरीज हैं. इनमें से 50,285 कोरोना रोगी होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, जबकि शेष रोगियों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र को केंद्र से  रेमडेसिविर की 4.35 लाख शीशी मिलेंगी, CM ठाकरे ने पीएम मोदी का जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
CJP Protest Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
Live: 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका-सौरव दास, दीपके बोले- 'इमरजेंसी लगा दो'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget