एक्सप्लोरर

सरकार के फैसले पर Covid-19 के टीके को आपात मंजूरी का विचार संभव: ICMR

भारत में Covid-19 रोधी दो टीकों के दूसरे चरण का परीक्षण पूरा होनेवाला है.ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने संसद की स्थायी समिति को बतया है.

नई दिल्ली: भारत में Covid-19 रोधी दो टीकों के दूसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण लगभग पूरा हो गया है. ये दावा है भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के एक शीर्ष अधिकारी का. उन्होंने बुधवार को एक संसदीय समिति से कहा कि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने पर टीके के आपातकालीन इस्तेमाल का विचार किया जा सकता है.

कोविड के दो टीकों के दूसरे चरण का परीक्षण पूरा

ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों को जानकारी दी कि भारत बायोटेक, कैडिला और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित टीके परीक्षण के विभिन्न स्तर पर हैं. भारत बायोटेक और कैडिला द्वारा विकसित किये जा रहे टीकों के दूसरे चरण का परीक्षण लगभग पूरा होने वाला है. भार्गव से पूछा गया कि लोगों को कितने समय तक महामारी के साथ रहना होगा तो उन्होंने जवाब दिया, " सामान्यत: अंतिम परीक्षण में छह से नौ महीने लगते हैं लेकिन अगर सरकार फैसला करे तो आपात स्थिति में मंजूरी देने पर विचार किया जा सकता है.

ICMR के महानिदेशक ने संसद की स्थायी समिति को बताया

एक सांसद ने बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित टीके के विकास का काम सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया संभाल रही है. इस हफ्ते के अंत में इसका दूसरे चरण के दूसरे हिस्से का परीक्षण शुरू हो जाएगा. इसके लिए देशभर के 17 केंद्रों में 17 सौ मरीजों को चिह्नित किया गया है. स्थायी समिति के सदस्यों की तरफ से अमेरिका में कोरोना वायरस का तेजी से पता लगाने के लिए सलाइवा जांच बारे में भी पूछा गया. उन्होंने बताया कि गरारे पानी से लार के नमूने लेने पर पहले ही विचार चल रहा है और जल्द ही आगे का ब्योरा साझा किया जाएगा.

संसदीय समिति में शामिल सभी दलों के सदस्यों ने महामारी से निपटने में विशेष रूप से ICMR और चिकित्सा समुदाय की भूमिका को सराहा. बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रमुख, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ने की. चार घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक में महामारी से निपटने के अनेक पहलुओं पर चर्चा की गई. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के सचिव अरविंद कुमार शर्मा भी समिति के सामने उपस्थित हुए और उन्होंने MSMI क्षेत्र पर महामारी के प्रभाव की जानकारी दी.

सुशांत केस में ED ने फिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी को किया था तलब, आज पूछताछ के लिए बुलाया

राम की विरासत पर कांग्रेस का दावा, विज्ञापन जारी करके कहा- राजीव गांधी ने की थी रामराज्य की कल्पना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget