एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: देश में टीकाकरण ग्राफ गिरना चिंताजनक, लगातार 5वें दिन 15 लाख से कम लगे टीके

देश में 43,610 केंद्रों पर टीकाकरण का अभियान जारी है. 22 करोड़ 73 लाख से ज्यादा लोग टीकाकरण के लिए 'कोविन' एप पर अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. इनमें 45 से ज्यादा उम्र के 14 करोड़ 15 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार का लगातार घटना चिंताजनक है. कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए वैक्सीनेशन ही सबसे बड़ा हथियार है. लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से वैक्सीनेशन का ग्राफ काफी गिर गया है. इस हफ्ते सोमवार से लगातार 5वें दिन 15 लाख से कम वैक्सीन की डोज दी गई. 

सोमवार को करीब 13 लाख डोज, मंगलवार को 12 लाख, बुधवार को 11.66 लाख, गुरुवार को 14.82 लाख और शुक्रवार को 15.58 वैक्सीन की डोज दी गई. 15 मई से 21 मई के बीच कुल एक हफ्ते में 78 लाख डोज दी गई. जबकि इससे पिछले हफ्ते में एक करोड़ 28 लाख डोज दी गई थी. इससे पिछले हफ्ते भी लगभग इतनी ही एक करोड़ 21 लाख डोज लगी थी. 3 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच सबसे ज्यादा दो करोड़ 47 लाख टीके लगे.

21 मई तक देशभर में 19 करोड़ 33 लाख वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इनमें से 15 करोड़ 5 लाख लोगों को पहली डोज दी गई है जबकि 4 करोड़ 28 लाख दूसरी डोज दी गई है. देश में केवल छह राज्य ऐसे हैं जहां एक करोड़ से ज्यादा डोज दी गई है. ये राज्य हैं- गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दो करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है. 

इस साल के अंत तक सभी वयस्कों को लग पाएगी वैक्सीन?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का दावा है कि भारत साल 2021 के अंत तक देश के सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा. मंत्री ने कहा, भारत अगस्त और दिसंबर 2021 के बीच टीकों की 216 करोड़ खुराक खरीदेगा, जबकि इस साल जुलाई तक 51 करोड़ खुराक खरीदी जाएंगी. 

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार देश में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए टीकों का उत्पादन बढ़ाने को प्रोत्साहन दे रही है और इस साल के अंत तक देश कम से कम अपने सभी वयस्क लोगों का टीकाकरण करने की स्थिति में होगा. उन्होंने इस आशंका का जिक्र किया कि वायरस भविष्य में स्वरूप बदल सकता है और बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है.

ये भी पढ़ें-
Corona Update: 24 घंटे में आए 2.57 लाख नए कोरोना मामले, एक लाख एक्टिव केस घटे

भारत में वैक्सीन किल्लत ने गड़बड़ाया पड़ोसियों की मदद का गणित, चीन को मिला अपना बाजार बढ़ाने का मौका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
CM विजय की जीत में SIR बनी वजह? दावों पर चिदंबरम का बड़ा बयान
'बहुत हो गया, अब एकजुट...', EC विवाद के बीच कपिल सिब्बल की देश से अपील
'बहुत हो गया, अब एकजुट...', EC विवाद के बीच कपिल सिब्बल की देश से अपील
CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
CM विजय पर स्टालिन का पलटवार, 'ओम शक्ति परा शक्ति' विवाद पर सियासी घमासान
स्कूलों में घट रही मुस्लिमों की दर, ओवैसी ने कहा-
स्कूलों में घट रही मुस्लिमों की दर, ओवैसी ने कहा- "सरकार की नीति पक्षपाती.."

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
अमेठी का दारोमदार किस पर! स्मृति ईरानी गईं राज्यसभा तो उठेंगे ये 3 सवाल, क्या है जवाब?
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'4 महीने में लीजिए फैसला', TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
Embed widget