एक्सप्लोरर

Corona Update: 24 घंटे में आए 2.57 लाख नए कोरोना मामले, 4194 संक्रमितों की मौत

Coronavirus Cases in India Today 22 May: भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. दुनिया के 40 फीसदी से ज्यादा कोरोना मामले हर दिन भारत में दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं दुनिया में हर तीसरी मौत भारत में हो रही है. अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत ही है.

नई दिल्ली: भारत इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कोरोना वायरस बेकाबू है. हर दिन ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं और रोजाना मौत का आंकड़ा भी चार हजार के पार बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,57,630 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 1 लाख 4 हजार 525 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2.59 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4209 संक्रमितों की जान गई थी.

21 मई तक देशभर में 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 14 लाख 58 हजार 895 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ 64 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20.66 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 62 लाख 89 हजार 290
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 30 लाख 70 हजार 365
  • कुल एक्टिव केस- 29 लाख 23 हजार 400
  • कुल मौत- 2 लाख 95 हजार 525

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.12 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 87 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 12 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड के 3009 नए मामले सामने आए हैं, जो 1 अप्रैल के बाद सबसे कम है, जब एक दिन में 2790 नए कोविड संक्रमण दर्ज किए गए थे. रोजाना टेस्ट पॉजिटिविटी दर में भी कमी देखी गई है, जो शुक्रवार को 5 प्रतिशत (4.76 प्रतिशत) से नीचे चली गई. 4 अप्रैल के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय राजधानी की कोविड पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है.

महाराष्ट्र में 30 हजार से कम नए कोरोना केस
महाराष्ट्र में लगातार सातवें दिन 35 हजार से कम और दूसरे दिन 30 हजार से कम नए कोरोना दर्ज किए गए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में 29,644 नए मामले सामने आए और 555 मौतें हुई हैं. हालांकि 44,493 रिकवरी भी हुई है. महाराष्ट्र में कुल मामले बढ़कर 55 लाख 27 हजार 92 हो गए हैं. इनमें से कुल 50 लाख 70 हजार 801 मरीज ठीक हो गए. 86,618 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं. 3 लाख 67 हजार 121 लोग अभी भी संक्रमित हैं.

ये भी पढ़ें-

एयर इंडिया के यात्रियों का डेटा लीक, एयरलाइंस ने अपनी डेटा प्रोसेसर कंपनी सीता पर फोड़ा लीक का ठीकरा 

भारत में वैक्सीन किल्लत ने गड़बड़ाया पड़ोसियों की मदद का गणित, चीन को मिला अपना बाजार बढ़ाने का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget