एक्सप्लोरर

कोरोना को लेकर यूपी का ये ट्रेंड तो खतरनाक है!

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में कोविड-19 के 10 नए केस मिले हैं. ये सभी लोग यहां के क्वॉरंटीन सेंटर में थे. इनमें से एक में कोरोना का लक्षण दिखा. टेस्ट के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव निकला.

लखनऊ: यूपी से एक डराने वाली खबर आई है. अगर ये ट्रेंड बन गया तो हालात बिगड़ सकते हैं. यूपी के महाराष्ट्र या गुजरात बन जाने का खतरा हो सकता है. बिहार से सटे सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं. ये सब वहां के क्वॉरंटीन सेंटर में थे. दो अलग अलग स्कूलों में इन्हें रखा गया था. तीन दिल्ली से आए थे. बाकी सात मुंबई से आए थे. यहां पहुंचते ही सबको क्वॉरंटीन कर दिया गया. इनमें से एक में कोरोना बीमारी के लक्षणा पता चला, तुरंत उसका कोविड टेस्ट हुआ. जांच के लिए रिपोर्ट गोरखपुर गया. केस पॉज़िटिव निकला. उसके साथ ही 133 और लोगों की जांच हुई. इनमें से 9 लोग पॉज़िटिव निकले. इनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है.

देशभर से कोरोना के हर दिन सैकड़ों नए केस सामने आ रहे हैं. संख्या तो अब 50 हज़ार के क़रीब पहुंच गई हैं. लेकिन सबसे बड़ी चिंता कुछ और है. इसका कनेक्शन क्वॉरंटीन सेंटर से है. अगर ऐसे ही सरकारी सेंटर में भी लोग वायरस से संक्रमित होने लगे तो फिर मामला आउट ऑफ कंट्रोल हो सकता है. एक एक क्वॉरंटीन सेंटर पर कई लोग रहते हैं. आम तौर पर देश के दूर दराज के इलाक़ों में स्कूल कॉलेजों में क्वॉरंटीन सेंटर बनाए गए हैं. दूसरे राज्यों से जो मज़दूर और बाक़ी लोग आते हैं. ऐसे ही सेंटरों में उन्हें ठहराया जाता है. 14 दिनों तक यहां रहने का प्रोटोकॉल रहा है. क्वॉरंटीन के बाद ही इन्हें घर जाने की छूट मिलती है.

लेकिन अगर क्वॉरंटीन सेंटर में ही लोग संक्रमित होने लगें जैसा सिद्धार्थनगर में हुआ तो फिर लेने के देने पड़ सकते हैं. हर दिन मज़दूरों को लेकर स्पेशल ट्रेन देश के कोने कोने से यूपी पहुंच रही हैं. कुछ मुंबई से आ रहे हैं तो कुछ सूरत से पहुंच चुके हैं. सिलसिला जारी है.

यूपी के गृह विभाग के एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी ने बताया कि अब तक क़रीब 6 लाख लोग यहं आ चुके हैं. इन सबकी स्क्रीनिंग, मेडिकल चेकअप और फिर क्वॉरंटीन का प्रोटोकॉल पूरा किया जा रहा है. लेकिन अगर क्वॉरंटीन सेंटर में ही कोई केस पॉज़िटिव हो जाए तो फिर सब गड़बड़ हो सकता है.

वैसे भी इंडियन कांउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का कहना है कि अब अधिकतर मामले बिना लक्षण वाले आ रहे हैं. ऐसे में तो खतरे को समझ पाना भी मुश्किल है. सबकी टेस्टिंग भी नहीं हो सकती है. फिर तो सेंटर में एक के भी पॉज़िटिव होने पर पूरा मामला खराब हो सकता है. ऊपर से हर दिन हज़ारों लोगों का अपने गांव लौटना और मज़दूरों की घरवापसी के साथ ही यूपी की योगी सरकार के लिए ये सबसे बड़ी चुनौती होगी. एक ज़िले के डीएम अपना नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर बताते हैं हम सब धर्म संकट में हैं. सबको क्वॉरंटीन में भी भेजना है और एक एक की कोविड जांच भी असंभव है. ऐसे में हम सब कोरोना रूपी बारूद पर बैठ गए हैं. क्या पता, कब किस इलाक़े में फट जाए!

यूपी: कोरोना के चलते दारुल उलूम ने निरस्त की वार्षिक और नए सत्र की प्रवेश परीक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलीम डोला ड्रग्स नेटवर्क पर ED का शिकंजा, मुंबई-सूरत समेत कई शहरों में रेड, दुबई तक काला साम्राज्य
सलीम डोला ड्रग्स नेटवर्क पर ED का शिकंजा, मुंबई-सूरत समेत कई शहरों में रेड, दुबई तक काला साम्राज्य
JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
JEE Advanced 2026 पोर्टल में साइबर सेंध का दावा, IIT Roorkee ने स्वीकार की तकनीकी चूक
Explained: कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, साउथ कोरिया और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
कैसे AI की रेस में पिछड़ता गया भारत? चीन, जापान और ताइवान जैसे देशों के पास कौन सी संजीवनी बूटी
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी की TMC की मुश्किलें नहीं हो रही खत्म! फिरहाद हकीम के बाद एक और मेयर ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget