एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश में एक्टिव मरीजों की संख्या से एक लाख ज्यादा मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 58.56 फीसदी

देश में कोरोना मरीजों में स्वस्थ होने की दर 58.56 फीसदी है.अभी तक कोरोना वायरस के तीन लाख 9 हजार 712 मरीज स्वस्थ हुए हैं.

नई दिल्ली: देश में एक्टिव मरीजों की संख्या से अबतक एक लाख ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 16 हजार 95 पर पहुंच गई है. मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या इलाजरत मरीजों की तुलना में एक लाख 6 हजार 661 तक ज्यादा हो गई है.

देश में कोरोना मरीजों में स्वस्थ होने की दर 58.56 फीसदी

अभी तक कोरोना वायरस के तीन लाख 9 हजार 712 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमें से 13 हजार 832 मरीज पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं. देश में कोरोना मरीजों में स्वस्थ होने की दर 58.56 फीसदी है. कोरोना की रोकथाम और प्रबंधन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ही भारत सरकार की तरफ से उठाए गए सक्रिय कदमों के प्रेरणादायक नतीजे मिल रहे हैं.

अब भी दो लाख तीन हजार 51 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा हैं और सभी चिकित्सा निगरानी में हैं. भारत में अब कोरोना की जांच के लिए 1,036 प्रयोगशालाएं हैं. इनमें से 749 सरकारी और 287 निजी प्रयोगशालाएं हैं. बयान में कहा गया है, ‘‘रोज 2,00,000 से अधिक नमूनों की जांच की जा रही है. पिछले 24 घंटों में 2,31,095 नमूनों की जांच की गई. अभी तक 82,27,802 नमूनों की जांच की जा चुकी है.’’

 1055 अस्पतालों में एक लाख 77 हजार 529 पृथक बिस्तर लगाए गए

इसमें कहा गया है कि 28 जून तक कोविड संबंधित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत किए जाने के तहत 1,055 कोविड अस्पतालों में क लाख 77 हजार 529 पृथक बिस्तर लगाए गए, 23,168 आईसीयू बिस्तर और 78,060 ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तर लगाए गए.’’  मंत्रालय ने बताया कि 2,400 कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 1,40,099 पृथक बिस्तर, 11,508 आईसीयू बिस्तर और 51,371 ऑक्सीजन युक्त बिस्तर उपलब्ध हैं. इसके अलावा 9,519 कोविड देखभाल केंद्रों में देश में इस महामारी से लड़ने के लिए अभी 8,34,128 बिस्तर उपलब्ध हैं.

केंद्र ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संस्थानों को एक करोड़ 87 लाख से ज्यादा एन-95 मास्क और एक करोड़ 16 लाख से ज्यादा निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भी मुहैया कराए हैं.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी के 'सरेंडर मोदी' वाले ट्वीट पर बोले अमित शाह- 1962 से आजतक दो-दो हाथ हो जाएं

'मन की बात' पर राहुल गांधी का तंज, पूछा- कब होगी राष्ट्र की रक्षा और सुरक्षा की बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget