एक्सप्लोरर

COVID-19: पंजाब में दो हफ्ते लिए कर्फ्यू बढ़ाया गया, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया एलान

पंजाब में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 358 हो चुके हैं. राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या अब तक 19 है. इलाज के बाद 71 लोग ठीक हो चुके हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू को दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस फैसले का एलान किया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक चार घंटे के लिए ढील दी जाएगी.

पंजाब में इससे पहले 30 अप्रैल तक कर्फ्यू लागू किया गया था. जिसे अब बढ़ाने का एलान किया गया है. सीएम ने कहा कि सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक लोग घर से बाहर आ सकते हैं, दुकानें खुली रहेंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दुकानें खोलना चाहते हैं और इंडस्ट्री चलाना चाहते हैं लेकिन पूरी छूट का अभी टाइम नहीं है. कोरोना वायरस से बचने का फिलहाल सोशल डिस्टेंसिंग ही एक रास्ता है.

अपने संबोधन में अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये बीमारी इतनी जल्दी रुकने वाली नहीं है. अब कोई भी पंजाब में आएगा तो उसकी स्क्रीनिंग होगी और उन्हें क्वॉरन्टीन किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘’कोरोना की बीमारी की वजह से जो कर्फ्यू और लॉकडाउन पंजाब में लगाया गया था आज उसका 38वां दिन हो गया है. एक दिन, दो दिन करना तो ठीक है पर 38 दिन करना आपकी बहुत बड़ी कुर्बानी है. ये कुर्बानी आपने अपने पंजाब, यहां रहने वाले अपने लोग और रिश्तेदारों के लिए दी है.’’

बता दें कि इससे पहले पंजाब सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ाने का एलान किया था. बाद में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक करने का एलान किया.

पंजाब में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति

पंजाब के होशियारपुर में नांदेड़ से लौटे तीन और श्रद्धालु पॉजिटिव पाए गए हैं. होशियारपुर में संख्या चार हुई और पंजाब में 24 हुई. पंजाब में अब कुल मरीज़ 358 हो गए हैं राज्य में मरने वाले की संख्या 19 है.

तब्लीगी जमात में कई तरह से होती थी फंडिंग, पैसों का हिसाब रखते थे मौलाना साद और उसके बेटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से रिहा होते ही आजम खान अरेस्ट, ED ने कसा शिकंजा
जेल से रिहा होते ही आजम खान अरेस्ट, ED ने कसा शिकंजा
'2024 का चुनाव अवैध था', मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी का बड़ा हमला
'2024 का चुनाव अवैध था', मॉक पार्लियामेंट में राहुल गांधी का बड़ा हमला
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता
Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
CM उमर अब्दुल्ला से कितनी छोटी हैं नई दुल्हन निधि राजदान? जानें दोनों की उम्र
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता
Live: CEC के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, राहुल बोले- सवालों में ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget