एक्सप्लोरर

COVID-19: पंजाब सरकार ने 30 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश वापस लिया

बाकी राज्यों ने लॉकडाउन का एलान किया था लेकिन पंजाब ने सबसे पहले कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी. राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 91 मामले सामने आ चुके हैं.

Coronavirus: पंजाब की सरकार ने 30 अप्रैल तक कर्फ्यू बढ़ाने का एलान किया और इसके बाद ये आदेश वापस ले लिया. जानकारी के मुताबित कर्फ्यू बढ़ाने को लेकर सरकार ने अधिकारियों को चिट्ठी भी जारी कर दी थी. सबसे पहले पंजाब ने ही कर्फ्यू लागू किया था बाकी राज्यों ने लॉकडाउन किया था. इसके बाद हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगाने का एलान किया गया था. पंजाब में कांग्रेस की सरकार है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 91 मामले आ चुके हैं. सात लोगों की मौत हो चुकी है और चार लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं.

पीएम मोदी ने दिए लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत

उधर, पीएम मोदी ने देश में जारी संपूर्ण लॉकडाउन के बढ़ाने के संकेत दिए. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि जितने सुझाव और जितनी जानकारी उन तक पहुंच रही है उससे ऐसा लगता है कि लॉकडाउन बढ़ाना चाहिए. दरअसल, आज पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर बैठक की. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने भी कहा कि लॉकडाउन में विस्तार किया जाना चाहिए. इस बैठक में कांग्रेस, बीजेडी, बीएसपी, एसपी, टीएमसी, वाईएसआर और जेडीयू सहित दूसरे दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया.

भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े

देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या पांच हजार के पार हो चुकी है. अब तक देश में इसके 5194 केस सामने आ चुके हैं. वहीं 149 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही इलाज के बाद 401 लोग रिकवर कर चुके हैं. देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां अब तक इस वायरस के 1018 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. राज्य में 64 लोगों की मौत हो चुकी है. राजधानी दिल्ली में कोरोना के अब तक 576 और तमिलनाडु में 690 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं.

COVID 19: लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद समेत 15 जिलों के हॉटस्पॉट 15 अप्रैल तक सील होंगे महाराष्ट्र: CM ठाकरे के घर के पास सैनिटाइजेशन का जारी, दो पहले चाय वाला को हुआ था कोरोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget