एक्सप्लोरर

दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद कोरोना वायरस की जांच बढ़ी, टेस्ट की कीमत 2,400 रुपए तय

गृह मंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के सुझाव के बाद दिल्ली में कोविड-19 की जांच के लिए 2,400 रुपये कीमत निर्धारित की गयी है और अब ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी.

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की जांच दोगुनी करने के गृह मंत्री अमित शाह के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने लिए गए जबकि 14 जून तक रोजाना 4,000 से 4,500 नमूनों की जांच हो रही थी. मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को गृह मंत्री द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के सुझाव के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच के लिए 2,400 रुपये कीमत निर्धारित की गयी है और अब ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी.

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया 'दिल्ली में कोविड-19 की जांच दोगुनी करने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के 14 मई के फैसले के बाद 15 और 16 जून को 16,618 नमूने एकत्र किए गए. अब तक 6510 नमूनों की रिपोर्ट मिल चुकी है, बाकी रिपोर्ट 18 जून तक मिल जाएगी.'

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के निषिद्ध क्षेत्रों में संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने का अभियान तेज किया गया है. दिल्ली के 242 निषिद्ध जोन में कुल 2,30,466 की आबादी में 15-16 जून के बीच 1,77,692 लोगों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया. बाकी लोगों का सर्वेक्षण 20 जून तक हो जाएगा. दिल्ली में जांच बढ़ाने और तेजी से परिणाम देने के लिए गृह मंत्री के निर्देश के बाद 18 जून से आईसीएमआर द्वारा मंजूर ‘रैपिड एंटीजन’ पद्धति से जांच होगी.

प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे किट प्रदान किए जाने में दिल्ली को प्राथमिकता दी जाएगी और राष्ट्रीय राजधानी में 169 केंद्र भी बनाए जा रहे हैं. महामारी से निपटने की रणनीति के लिए रविवार को शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, दिल्ली के तीनों नगर निगमों के मेयर तथा आयुक्त के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं.

यह भी पढ़ेंः

मणिपुर में बीजेपी सरकार संकट में, कल सरकार बनाने का दावा पेश करेगी कांग्रेस

कोरोना से लड़ने में डेक्सामेथासोन के नतीजे अच्छे, जानें इसको लेकर क्या कहते हैं भारतीय डॉक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget