एक्सप्लोरर

कोरोना से लड़ने में डेक्सामेथासोन के नतीजे अच्छे, जानें इसको लेकर क्या कहते हैं भारतीय डॉक्टर

डेक्सामेथासोन एक तरह का स्टेरॉयड है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की शोध के मुताबिक इसके कुछ अच्छे परिणाम मिले हैं. जानिए इस पर भारतीय डॉक्टर की क्या राय है?

नई दिल्ली: दुनियाभर के वैज्ञानिक और डॉक्टर इन दिनों कोरोना की दवा या वैक्सीन की तलाश में जुटे हुए है. वहीं इस बीच कई दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल भी चल रहा है. ऐसी एक दवा है जिसके नतीजे कोरोना के इलाज में काफी अच्छे आए. इस दवा का नाम है डेक्सामेथासोन, जोकि एक तरह की स्टेरॉयड है. इस पर अध्यन करने वाले डॉक्टरों की मानें तो कम मात्रा और कम दिन के लिए दवा ली जाए तो मॉडरेट और गंभीर मरीजों की जान बच सकती है.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक, जांच में कुछ अच्छे नतीजे मिले हैं. इस रिसर्च में 2104 मरीजों को दवा दी गयी और उनकी तुलना 4321 मरीजों से की गयी जिनकी साधारण तरीके से देखभाल हो रही थी और ये दवा नहीं दी गई थी. दवा के इस्तेमाल के बाद सांस संबंधी मशीनों जैसे वेंटिलेटर के साथ उपचार करा रहे मरीजों की मृत्यु दर 35 फीसदी कम हुई. जिन लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रही था उनमें भी मृत्यु दर 20 फीसदी कम हुई. यानी दवा जिन मरीजों को दी गई उन्हें फायदा हुआ.

रिसर्च में सामने आए नतीजों के मुताबिक ये दवा संक्रमण के कारण होने वाली मौत के आंकड़े को एक तिहाई तक कम कर सकती है. वहीं ये दवा एक तरह की स्टेरॉयड है इसलिए कम मात्रा में दस दिन तक लेने चाहिए. वहीं ये दवा या नली से मरीज को दी जा सकती है.  भारत के डॉक्टरों का मानना है ये दवा पुरानी है लेकिन अभी जो रिसर्च आई है उसमे ये सिर्फ उनके लिए लाभदायक है जिन्हें दवा के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट है.

मैक्स हैल्थ केयर के डॉ सुजीत झा कहते हैं कि ऑक्सफोर्ड स्टडी में पाया गया कि कोविड-19 की जो मरीज बीमार हैं जिन्हें वेंटीलेटर की ऑक्सीजन की जरूरत है. यानी इसका मतलब डेक्सामेथासोन से हर पेशेंट को फायदा है यह भी प्रूव नहीं हुआ है. प्रूव उनमें है जिनको स्वेलिंग है और जो वेंटिलेटर पर हैं.

कोरोना से लड़ने में डेक्सामेथासोन के नतीजे अच्छे, जानें इसको लेकर क्या कहते हैं भारतीय डॉक्टर

डॉक्टरों का मानना है की डेक्सामेथासोन एक पावरफुल स्टेरॉयड है जो कि एंटी इन्फ्लेमेटरी का काम करता है. ये दवा सालों से दी जाती है. वहीं ये बहुत ही सस्ती दवा है और बहुत आम तौर पर यूज दवा है और पहली बार कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल की गई. लेकिन ये दवा सिर्फ और सिर्फ डॉक्टरों की सलाह और उनके निर्देश पर ही ले क्योंकि इसके एडिक्शन और साइड इफेक्ट दोनों है.

डॉ सुजीत झा कहते हैं, ‘’ भारत में आईसीयू कंडीशन जनरल कंडीशन में भी इसका इस्तेमाल होता है. डेक्सामेथासोन की बात है एक दवा है जिसका एडिक्शन भी हो सकता है और साइड इफेक्ट भी हो सकता है.’’ वहीं अभी आई रिसर्च में बहुत कुछ समझना बाकी है. ऐसे में लोगो कोरोना से बचने के लिए अपने आप से ये दवा कतई न लें. वहीं डॉक्टर भी कई स्तिथियों को जांचने के बाद ही ये दवा देगा.

डॉ सुजीत झा के मुताबिक, जो भी पेशेंट हैं जब तक डॉक्टर का सुपरविजन ना हो या जिनको ऑक्सीजन की कमी ना हो डॉक्टर और जब तक उन्हें प्रिसक्राइब नहीं करेंगे, आप कोविड-19 से बचने के लिए डेक्सामेथासोन न लें. ये उल्टा काम कर सकता है.

डेक्सामेथासोन दवा काफी लंबे समय से इस्तेमाल में ली जा रही है. डेक्सामेथासोन एक स्टेरॉयड है जिसका इस्तेमाल सांस की समस्या, एलर्जिक रिएक्शन, ऑर्थराइटिस और सूजन के इलाज के लिए किया जाता है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना से संक्रमित हुए, टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget