एक्सप्लोरर

Omicron cases in India: जानिए देश में अबतक ओमिक्रोन वेरिएंट के केस कहां-कहां मिले हैं, किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा

Omicron Variant In India: केंद्र ने कहा- WHO की ओर से लगातार चेतावनी दी जा रही है कि लोग मास्क पहनना अनिवार्य करें लेकिन कई जगहों पर लापरवाही बरती जा रही है. हमें वैश्विक स्थिति से सीख लेनी चाहिए.

Omicron Variant In India: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में अब तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 33 मामलों की पुष्टि हुई है. महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में अब तक 33 मामलों का पता चल चुका है. सभी मरीजों में ओमिक्रोन के लक्षण पाए गए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 17 केस मिले हैं जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है.

भारत में कहां कितने केस?

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. महाराष्ट्र में 7 और नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद यहां ओमिक्रोन के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. वहीं राजस्थान ओमिक्रोन वेरिएंट के 9 मामले सामने आए हैं. गुजरात में 3, कर्नाटक में 2 केस सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रोन वेरिएंट के 2 मामले सामने आ चुके हैं.

महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 7 और नए मामले सामने आए हैं. सात नए मामलों में 4 मुंबई से जबकि तीन मामले पिंपरी चिंचवाड़ से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में अब नए वेरिएंट के कुल 17 मामले हो गए हैं. बताया जा रहा है कि 7 नए मरीजों में से तीन लोग तंजानिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे जबकि 4 मरीज नाइजीरियाई महिलाओं के संपर्क में आए थे. ओमिक्रोन (Omicron) के बढ़ते प्रसार के बीच महाराष्ट्र सरकार काफी चौकस हो गई है और एहतियातन रैलियों और भीड़भाड़ को लेकर खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं. मुंबई में दो दिन तक सभाओं और रैलियों को रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया था कि अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण मिले हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि दुनियाभर में 59 देशों में ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं. आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि चिकित्सकीय रूप से, ओमिक्रोन ने अभी स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ नहीं बढाया है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना बेहद ही जरुरी है. 

नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि WHO की ओर से लगातार चेतावनी दी जा रही है कि लोग मास्क पहनना अनिवार्य करें लेकिन कई जगहों पर इसमें लापरवाही बरती जा रही है. हमें वैश्विक स्थिति से सीख लेनी चाहिए. वैक्सीन सभी को लेनी चाहिए. दुनियाभर में जो स्थिति है, ओमिक्रोन और अन्य वेरिएंट के वो डराने वाले हैं. ब्रिटेन में लगातार मामले बढ़ रहे हैं. इसलिए सजग रहना बेहतर है ताकि इस नए वेरिएंट के खतरे को कम किया जा सके.

Jammu Kashmir: कश्मीरी युवाओं में बढ़ रही है नशे की लत, डीजीपी ने ठहराया पाकिस्तान को जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
'क्या उनसे बेहतर...' सरफराज को नहीं मिली टीम इंडिया में जगह तो शशि थरूर का रिएक्शन, जानें क्या कहा
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके
तय समय से पहले ही खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, गर्मी बढ़ी तो AC गाड़ी में बैठ गए अभिजीत दीपके

वीडियोज

'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Australia Study Scholarship: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए कितना खर्च होता है पैसा, क्या यहां मुफ्त में पढ़ने का मिल सकता है मौका?
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
'भाई स्नैक्स मंगाया था, स्नेक नहीं' ब्लिंकिट के बैग में सांप डालता दिखा डिलीवरी बॉय- वीडियो ने खोला राज
Embed widget