एक्सप्लोरर

COVID-19: क्यों मोदी सरकार ने लॉकडाउन में सबको नहीं दी छूट? क्यों ये सेक्टर रहेंगे बंद

देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने के एलान के बाद आज सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या बंद रहेंगे और क्या-क्या खुले रहेंगे?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक करने का एलान किया. वहीं आज लॉकडाउन को लेकर सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए, जिसमें ये बताया कि इस दौरान कौन से सेक्टर खुले रहेंगे और किन्हें इससे फिलहाल राहत नहीं दी जाएगी?

ग्रामीण इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर ही औद्योगिक इकाइयों को काम करने की अनुमति दी जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि सार्वजनिक जगहों पर थूकना एक दंडनीय अपराध है. इसके अलावा गुटखा,तंबाकू और शराब आदि की बिक्री पर कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं.

लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या बंद रहेंगे?

लॉकडाउन के दौरान जो इकाइयां बंद रहेंगे उनमें रेल, सड़क यातायात और हवाई यात्रा शामिल हैं. इन पर रोक जारी रहेगी. इसके अलावा देश में होटल, रेस्टूरेंट, फैक्ट्रियां और स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे. हालांकि, लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए होटल और लॉज खुले रहेंगे. वहीं शॉपिंग कॉमप्लेक्स, मॉल और सिनेमा हॉल लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे. तीन मई तक किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन और राजनीतिक सभाओं पर रोक लगी रहेगी. देश के सभी पूजा स्थल भी इस दौरान तरह से बंद रहेंगे. वहीं जो इलाकें हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं वहां जरूरी सामान ही उपलब्ध कराए जाएंगे.

इन संस्थानों को क्यों नहीं मिली छूट?

यानी सरकार ने जिनपर रोक लगाई है, वहां पर भारी लोगों के इकट्ठा होने की सबसे ज्यादा संभावना दिखाई देती है. अगर लोग भारी संख्या में इकट्ठा होंगे तो ये सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होगा और अगर ऐसा हुआ तो कोरोना वायरस के फैलने की संभावना जाहिर तौर पर बढ़ जाएगी. इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के लिए सरकार ने इन संस्थानों को लॉकडाउन में छूट नहीं दी है.

लॉकडाउन के दौरान खुली रहेंगी ये सेवाएं

 हालांकि, लॉकडाउन के दौरान कुछ क्षेत्रों में छूट दी गई है. जैसे फल, सब्जियों की दुकानें/ठेले, दूध के बूथ, अंडे, मांस और मछली की दुकान खुली रहेंगी. आईटी कंपनियां 50 फीसदी कर्माचारियों के साथ काम कर सकती हैं. इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, बढ़ई द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को 20 अप्रैल से अनुमति दी जाएगी. कुरियर सेवाओं को काम करने की अनुमति होगी. इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों को भी काम करने की अनुमति होगी. मोटर मैकेनिक और कार पेंटर को भी काम करने की इजाजत होगी. वहीं स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में उद्योगों को इजाजत होगी. गावों में सड़क और बिल्डिंग्स बनाने की इजाजत होगी.

COVID 19: जिलों को हॉटस्पॉट, नॉन हॉटस्पॉट और ग्रीन ज़ोन में बांटा गया, कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं- स्वास्थ्य मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget