एक्सप्लोरर

अच्छी खबर: धारावी में थम रही है कोरोना वायरस की रफ्तार, एक दिन में सामने आए सिर्फ 10 मामले

धारावी में शनिवार को दस मामले आने से पहले सबसे कम 13 मामले 27 अप्रैल को आए थे. वहीं 30 मई से अब तक धारावी में किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है.

मुंबई: भारत में जबसे कोरोना वायरस ने दस्तक दी है तब से महाराष्ट्र नंबर वन बना हुआ है. मुंबई देश का कोरोना कैपिटल बना हुआ है और उसमें भी धारावी सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया. यहां लगातार मामले बढ़ते जा रहे थे, लेकिन अब यहां से राहतभरी खबर आई है. धारावी में शनिवार को कोरोना वायरस के महज दस मामले सामने आए जिसके बाद माना जा रहा है कि यहां इस वायरस की रफ्तार धीमी होती जा रही है. एबीपी न्यूज़ पर पढ़िए धारावी की ग्राउंड रिपोर्ट.

मामलों में लगातार आ रही गिरावट

पिछले छह दिनों से धारावी में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. पहले जहां हर दिन आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा था, वहीं अब पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले कम होते नजर आ रहे हैं. धारावी में छह जून को जहां 10 मामले सामने आए थे, वहीं पांच जून को 17, चार जून को 23, तीन जून को 19 और दो जून को 25 मामले सामने आए थे.

कंट्रोल में आ रही स्थिति

गिरते मामलों का यह आंकड़ा बेहद सकारात्मक है जो बता रहा है कि धारावी में स्थिति अब कंट्रोल में आती दिखाई दे रही है. शनिवार को दस मामले आने से पहले सबसे कम 13 मामले 27 अप्रैल को आए थे. वहीं 30 मई से अब तक धारावी में किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है.

'अच्छे इंतजामों से कम हुए मामले'

धारावी से आ रहे सकारात्मक आंकड़े प्रशासन को अपनी पीठ थपथपाने का मौका दे रहे हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. जिस जी वार्ड में धारावी आता है वहां के आंकड़ों में सुधार आ रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि प्रॉपर स्क्रीनिंग, अच्छी मेडिकल फैसिलिटी और सैनिटाइजेशन के लिए किए गए इंतजामों की वजह से आंकड़ों में सुधार आया है.

गौरतलब है कि धारावी एशिया का सबसे बड़ा स्लम इलाका है, जहां बेहद कम इलाके में सघन आबादी रहती है. कोरोना की शुरुआत के साथ ही यहां मामले बढ़ते दिखाई दिए थे. जिसके बाद बाद प्रशासन सतर्क हुआ और यहां लोगों की बड़ी संख्या में स्क्रीनिंग हुई. लोगों पर नजर रखी गई. यह भी चर्चा है कि क्योंकि धारावी से बड़े पैमाने पर लोग वापस पलायन अपने गांव घर चले गए हैं तो आंकड़े कम होने का एक बड़ा कारण यह भी है.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 9971 मामले सामने आए, अबतक करीब 7 हजार लोगों की मौत राजस्थान: प्रवासी श्रमिकों, बेरोजगारों के लिए वरदान बनी मनरेगा, 49 लाख से ज्यादा को मिला रोजगार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना', कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल
'चाहें तो एक शॉट में सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर भड़काऊ बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'चाहें तो सब खत्म कर दें', ट्रंप का ईरान पर बयान, कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, कहा- 'चुप क्यों'
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
'ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से दिवालिया', पाक रक्षामंत्री ने PM मोदी पर किया कमेंट तो भारत ने दिया करारा जवाब
Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी

वीडियोज

Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget