एक्सप्लोरर

Covid-19: नहीं आएगी चौथी लहर? इस तारीख से कम हो जाएंगे कोरोना केस! बढ़ते मामलों के बीच एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा

Covid-19 Cases: कोरोना मामलों में अचानक उछाल की चिंताओं के बीच राहत की खबर आई है. एक्सपर्ट की मानें तो बढ़ते कोरोना केस से घबराने की जरूरत नहीं है.

Covid-19 In India: कोरोना की तीन लहरें भारत के लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल मचा चुकी है, वो समय देश अभी भी भूला नहीं है. इस बीच देश में कोरोना के रोजाना मामलों में आई तेजी ने एक बार फिर से लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना मामलों में उछाल से सावधान रहने की जरूरत है, घबराने की नहीं.

एक्सपर्ट कहना है कि कोविड मामलों में वर्तमान उछाल किसी नई लहर का संकेत नहीं है. यह उछाल हल्का है और कुछ दिनों में कम हो सकता है. संभवतः अप्रैल के दूसरे हफ्ते से कोरोना मामलों में गिरावट शुरू हो सकती है.

इन लोगों को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत

एक्सपर्ट ने उन लोगों, जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या जो बुजुर्ग मरीज हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है. ऐसे लोगों के संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है. एक्सपर्ट ने बताया कि कैसे कोविड मामलों में मौजूदा उछाल पिछली तीन लहरों से अलग हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक, वायरस का पैटर्न वही है जो 3 महीने पहले था, तब भी मामले उसी तरह बढ़ रहे थे. इस बार इन्फ्लुएंजा के डर से लोग अस्पतालों में जा रहे हैं और इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट हो रहा है. यही कारण है कि अधिक कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं.

इंडिया टुडे से बातचीत में डॉ. शुचिन बजाज ने कहा, “भारत में कोविड-19 को लेकर, किसी भी तारीख के बारे में कुछ भी कहना असंभव है. कोविड-19 मामलों के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के साथ ये भी दिन-ब-दिन बदलते रहते हैं.

15-20 दिनों में टॉप पर फिर गिरेंगे आंकड़े

कोविड एक्सपर्ट का कहना है कि पिछली लहर से वायरस पैटर्न में अंतर को समझना जरूरी है क्योंकि वे हमें वायरस के संक्रमण को रोकने के उपाय बनाने में मदद कर सकते हैं. पिछले रुझानों के अनुसार, कोरोना मामलों में उछाल अगले 15-20 दिनों में टॉप पर पहुंच सकता है. इसके बाद यह नीचे आने शुरू हो जाएगी.

एक्सपर्ट इसके लिए वर्तमान उछाल का उदाहरण देते हैं. उनके मुताबिक, कोविड मामलों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी है. यह अत्यधिक संक्रामक प्रतीत नहीं होता है, वरना पिछले दो हफ्तों में संख्या बहुत अधिक हो सकती थी."

यह भी पढ़ें

एक हफ्ते में ही कोरोना ने मचाया कोहराम! इस राज्य में हालात सबसे खराब, दिल्ली-महाराष्ट्र में दोगुनी रफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget