एक्सप्लोरर

Covid 19: दिल्ली और मुंबई में डरा रही कोरोना की रफ्तार, जानें- पिछले 10 दिनों में किस तेजी से बढ़े केस

Coronavirus: देश के कई शहरों में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. दिल्ली में रोजाना मिलने वाले नए मामलों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है.

Delhi Mumbai Corona News: देश के कई राज्यों में फिर से कोरोना (Covid 19) के मामले बढ़ते जा रहे हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता भी बढ़ा दी है. जिसके बाद विभाग ने लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है. साथ ही लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह भी दी है. आपको दिल्ली और मुंबई के पिछले दस दिनों के आंकड़ों के जरिए बताते हैं कि कोरोना के मामले किस तेजी से बढ़ रहे हैं. 

मुंबई में पिछले 10 दिनों में लगभग हर दिन 100 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. देश की आर्थिक राजधानी में 3 अप्रैल को 75 केस मिले हैं. इससे पहले 2 अप्रैल को 172 केस सामने आए थे. यहां देखिए मुंबई का बीते 10 दिनों का आंकड़ा- 

3 अप्रैल- 75
2 अप्रैल- 172
1 अप्रैल- 189
31 मार्च- 177
30 मार्च- 192
29 मार्च- 139
28 मार्च- 135
27 मार्च-  66
26 मार्च- 123
25 मार्च- 105 

डरा रहे दिल्ली के आंकड़े

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आंकड़े और डराने वाले हैं. दिल्ली में रोज मिलने वाले मामले 400 की संख्या को पार कर गए हैं. राजधानी में 3 अप्रैल को 293 केस मिले हैं. इससे पहले 2 अप्रैल को 429 केस सामने आए थे. जो सात महीनों में सबसे अधिक है. इसके बावजूद दिल्ली के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. यहां देखिए दिल्ली का बीते 10 दिनों का आंकड़ा- 

3 अप्रैल- 293
2 अप्रैल- 429
1 अप्रैल- 416
31 मार्च- आंकड़े जारी नहीं किए
30 मार्च- 295
29 मार्च- 300 
28 मार्च- 214
27 मार्च- 115
26 मार्च- 153
25 मार्च- 139

क्या कहना है कि विशेषज्ञों का?

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में अचानक तेजी आने के बीच विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा है कि संख्या को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और कमजोर आबादी की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, खासकर उन लोगों की जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है.

महामारी विशेषज्ञ और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया ने कहा कि संक्रमण और बीमारी के बीच स्पष्ट अंतर है. इसका मतलब है कि लोग पॉजिटिव हो रहे हैं, लेकिन उनमें गंभीर लक्षण नहीं हैं. लहरिया ने ये भी कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है जब तक कि कहीं कोई नया गंभीर वैरिएंट सामने नहीं आता या अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होती.

ये भी पढ़ें- 

Rahul Gandhi Bail: राहुल गांधी को मिली जमानत, मानहानि केस में अब 13 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget