एक्सप्लोरर

Corona Booster Shots: क्या मौजूद चरण में कोविड-19 टीकों की बूस्टर खुराकें देना सही है? जानें क्या है स्टडी

Covid Booster Dose: डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक तथा अध्ययन की सह-लेखक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा, 'वर्तमान में उपलब्ध टीके सुरक्षित, प्रभावी और जीवन रक्षक हैं.'

Covid Booster Dose: कोविड-19 से गंभीर रूप से पीड़ित और यहां तक की डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) के शिकार लोगों पर भी टीकों का असर काफी है तथा महामारी के मौजूदा चरण में आम लोगों को बूस्टर खुराकें देना उचित नहीं है. 'द लांसेट' पत्रिका (The Lancet Journal) में सोमवार को प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के समूह द्वारा की गई समीक्षा में यह बात कही गई है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), अमेरिकी खाद्य एवं औद्योगिक प्रशासन (एफडीए) के विशेषज्ञों समेत विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा यह समीक्षा की गई है. इसमें वर्तमान में उपलब्ध कई परीक्षणों और शोधों की समीक्षा की गई है.

अध्ययन की रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट और अल्फा वेरिएंट से गंभीर रूप से पीड़ित लोगों पर टीके का प्रभाव 95 प्रतिशत रहा है और इन स्वरूपों के किसी भी संक्रमण से बचाने में टीकाकरण 80 प्रतिशत से भी अधिक प्रभावी साबित हुआ. डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक तथा अध्ययन की सह-लेखक सौम्या स्वामीनाथन (soumya swaminathan) ने कहा, 'वर्तमान में उपलब्ध टीके सुरक्षित, प्रभावी और जीवन रक्षक हैं.'

स्वामीनाथन ने कहा, ' टीका लगवाने वाले लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कोविड-19 मामलों की संख्या को और कम करने का विचार आकर्षक है, हालांकि ऐसा करने का कोई भी निर्णय साक्ष्य-आधारित होना चाहिए और व्यक्तियों व समाज के लिए लाभों तथा जोखिमों पर विचार करना चाहिए.' समीक्षा के अनुसार, यदि बूस्टर खुराक देनी भी पड़े तो इसके लिये विशिष्ट परिस्थितियों की पहचान करने की आवश्यकता होगी, जिनमें लाभ अधिक और जोखिम कम हो.

ये भी पढ़ें: 

Delta Plus Variants: अमेरिका में अब दिया जाएगा कोविड-19 बूस्टर डोज, डेल्टा वेरिएंट का बढ़ रहा है खतरा

Corona Vaccination: भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में पार किया 75 करोड़ का आंकड़ा, WHO ने सराहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget