एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में पार किया 75 करोड़ का आंकड़ा, WHO ने सराहा

Corona Vaccination In India: भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक देश में 75 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है.

Corona Vaccination In India: भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75 करोड़ के आंकड़ें को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी कि देश में अब तक 75 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान नए आयाम गढ़ रहा है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, “Congratulations India! PM नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है. #AazadiKaAmritMahotsav यानि आज़ादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आँकड़े को पार कर लिया है.”

WHO ने भारत को दी बधाई

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसको लेकर भारत को बधाई दी. विश्व स्वास्थ्य संगठन की साउथ ईस्ट एशिया की रिजनल डायरेक्टर डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, “WHO भारत को कोरोना वैक्सीनेशन अभूतपूर्व स्तर तक ले जाने के लिए बधाई देता है. पहले दस करोड़ डोज देने में जहां भारत को 85 दिन लगे, 65 करोड़ डोज से 75 करोड़ डोज तक पहुंचने में भारत को सिर्फ 13 दिन लगे.”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया. उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी उपलब्धि है. मैं जनता, कोरोना योद्धाओं, राज्य सरकारों और पीएम का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने सभी को मुफ्त टीके उपलब्ध कराए. भारत ने अपनी आबादी का टीकाकरण के मामले में कई देशों को पीछे छोड़ दिया है.”

देश में कोरोना की स्थिति

भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 27,254 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 3,32,64,175 हो गए. इसका साथ ही इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 3,74,269 रह गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में सोमवार को यह जानकारी सामने आई. सुबह आठ बजे प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 219 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,42,874 पर पहुंच गई. मंत्रालय के अनुसार पिछले 78 दिन से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 50 हजार से कम देखी गई है.

Punjab Election: पंजाब चुनाव के लिए अकाली दल ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 64 नामों का किया एलान

Delhi Building Collapsed: बिल्डिंग के मलबे में दबे 7 और 12 साल के दो भाईयों की मौत, मां बाप ने खो दिए दोनों बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
India Bloc Protest Live: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LIVE: 'दो CEC को कांग्रेस ने बनाया था राज्यपाल', BJP का राहुल गांधी पर हमला
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget