एक्सप्लोरर

Delta Plus Variants: अमेरिका में अब दिया जाएगा कोविड-19 बूस्टर डोज, डेल्टा वेरिएंट का बढ़ रहा है खतरा

Delta Plus Variants: अमेरिकी सरकार ने बुधवार को कहा कि डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच उनकी योजना है कि 20 अक्टूबर से यह सभी अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहे.

Delta Plus Variants: कोरोना संक्रमण के डेल्टा वेरिएंट के बीच अमेरिकियों को केविड-19 बूस्टर डोज देने की सिफारिश की गई है. अमेरिकी सरकार ने बुधवार को कहा कि डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच उनकी योजना है कि 20 अक्टूबर से यह सभी अमेरिकियों के लिए उपलब्ध रहे.

रॉयटर्स के मुताबिक, यूएस हेल्थ डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज ने एक बयान में कहा कि जिन लोगों ने कम से कम आठ महीने पहले कोरोना का टीका लगवा लिया है, उन सभी तीसरा बूस्टर डोज देने के लिए व्हाइट हाउस तैयार है.  विभाग की तरफ से आगे कहा गया है कि शुरुआत में हेल्थ केयर वर्कर्स, नर्सिंग होम रेसिडेंट्स और बुजुर्गों को बूस्टर डोज दिया जाएगा, जिन्हें 2020 के आखिर तक या फिर 2021 की शुरुआत में कोरोना का टीका लगाया गया है.

शीर्ष अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उनका कोविड-19 बूस्टर का फैसला डेटा पर आधारित है, जो यह दिखाता है कि वर्तमान में यूनाइटेड स्टेट्स की तरफ से जिस टीके को मंजूरी दी गई है, वैक्सीनेशन के कुछ महीनों के बाद उसका असर कम होने लगता है.

अधिकारियों में राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य सलाहकार एंटोनी फाउजी के साथ सेंटर्स फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ के प्रमुख शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध डेटा से यह साफ पता चलता है कि सार्स-कोवि-2 इन्फैक्शन के खिलाफ सुरक्षा समय बढ़ने के साथ कम होने लगती है और तेजी से फैलते डेल्टा वेरिएंट के बीच हम हल्के और मध्यम लक्षण वाले संक्रमण के खिलाफ कम सुरक्षा के सबूत देख रहे हैं. 

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों ने जॉनसन एंड जॉनसन की एकल खुराक वाला टीका प्राप्त किया है, उन्हें भी शायद अतिरिक्त खुराकों की आवश्यकता होगी. उन्होंने हालांकि कहा कि वे अधिक आंकड़े की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अभी तक एक योजना तैयार नहीं की है. अधिकारियों ने कहा कि योजना को तीसरी खुराक की सुरक्षा और प्रभावशीलता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन मूल्यांकन की अभी प्रतीक्षा है.

ये भी पढ़ें:

Booster Dose: अमेरिका में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज को मिली मंजूरी, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को दी जाएगी तीसरी खुराक

विशेषज्ञों का दावा- अमीर देशों के लिए बूस्टर खुराक दुनिया भर में और मौत का कारण बनेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget