एक्सप्लोरर

कोविड बॉडी बैग स्कैम: ED के समन पर नहीं पहुंचीं मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर, डॉक्यूमेंट्स इकट्ठा करने के लिए मांगा 4 हफ्ते का समय

COVID-19 Body Bag Scam: मुंबई में कोविड काल के समय बॉडी बैग को खरीदने में घोटाला किया गया. इस घोटाले में मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर का नाम सामने आया था.

Covid Body Bag Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई में कोविड काल में बॉडी बैग खरीद में घोटाले की जांच कर रही है. भ्रष्टाचार के इस मामले में ईडी ने मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को समन किया था. उन्हें बुधवार (8 नवंबर) को ईडी के सामने पेश होना था. हालांकि, पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोविड-19 बॉडी बैग खरीद घोटाले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा है. 

किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि ईडी को जो डॉक्यमेंट्स चाहिए, उन्हें इकट्ठा करने के लिए कुछ समय चाहिए. इसका हवाला देकर ही उन्होंने ईडी से चार हफ्तों का समय मांगा है. बुधवार को पूर्व मेयर के वकील राहुल आरोटे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां पर उन्होंने रिटर्न एप्लीकेशन देते हुए 4 हफ्तों का समय मांगा. हालांकि, अभी तक पूर्व मेयर पेडनेकर के जरिए मांगे गए समय पर ईडी की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है. 

क्या पूरा है मामला? 

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध ने शिवसेना (यूबीटी) से आने वाली किशोरी पेडनेकर और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. इनके खिलाफ बीजेपी नेता किरीट सौमैया ने केस दर्ज करवाया था. 

पेडनेकर पर आरोप है कि उन्होंने बीएमसी के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन और मृतक कोविड मरीजों के लिए बॉडी बैग, मास्क और अन्य जरूरी चीजों को खरीदने में पैसे का दुरुपयोग किया. पेडनेकर पर आरोप है कि उनके नवंबर 2019 से मार्च 2022 तक के कार्यकाल के दौरान ये अनियमितताएं सामने आईं.

इससे पहले, पेडनेकर से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो घंटे तक पूछताछ की थी. ये पूछताछ कोविड-19 बॉडी बैग स्कैम को लेकर हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ये पहला मौका था, जब उनसे पूछताछ की गई. 

यह भी पढ़ें: जानें क्या है कोविड बॉडी बैग घोटाला, जिसमें मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget