एक्सप्लोरर

National Flag: वो देश जिनके झंडे में हैं तीन पट्टियां, कुछ के ध्वज तो मिलते हैं भारत के तिरंगे से हूबहू

आपको यह जानकर दिलचस्प लगेगा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज की तरह अन्य कई देशों के ध्वज में भी तीन रंग हैं. कुछ देश तो ऐसे हैं जिनका ध्वज हमारे तिरंगे से काफी मिलता जुलता है.

National Flag Of India: हमारा देश आजादी के 75वें साल का उत्सव मना रहा है. हर कोई देश भक्ति के रंग में सराबोर है. इस बीच सरकार द्वारा एक तरफ जहां हर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है,वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की कि वो अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर तिरंगे की फोटो लगायें. इसके बाद से पूरा सोशल मीडिया तिरंगे के रंग में रंग गया है.हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तीन रंगों केसरिया,सफेद और हरे रंग के संयोजन से बना है. आपको यह जानकर दिलचस्प लगेगा कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज की तरह अन्य कई देशों के ध्वज में भी तीन रंग हैं. कुछ देश तो ऐसे हैं जिनका ध्वज हमारे तिरंगे से काफी मिलता जुलता है. आइए जानते हैं ऐसे कौन से देश हैं जिनके ध्वज की तिरंगे से समानताएं हैं-

नाइजर-

यह देश अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है. अगर आप नाइजर के ध्वज को देखेंगे तो वह रंग संयोजन से लेकर आकार के मामले में भी हमारे राष्ट्रीय ध्वज से काफी मिलता-जुलता है.इसके ध्वज में भी तीन रंगों की पट्टियां हैं जिनमें नारंगी,सफेद और हरे रंग का ऊपर से नीचे के क्रम में प्रयोग हुआ है.

आइवरी कोस्ट-

यह देश भी अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में स्थित है. इसका ध्वज भी रंग संयोजन के आधार पर हमारे राष्ट्रीय ध्वज से काफी मिलता-जुलता है. लेकिन इसका ध्वज ऊर्ध्वाधर (खड़े हुए) स्थिति में है जबकि हमारा राष्ट्रीय ध्वज क्षैतिज अवस्था में है.

तजाकिस्तान-

कभी सोवियत यूनियन का हिस्सा रहा यह देश मध्य एशिया में स्थित है.इसके ध्वज में भी तीन रंग हैं.जिनमें ऊपर से नीचे के क्रम में सबसे पहले लाल,बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग है. यह भी कुछ-कुछ हमारे राष्ट्रीय ध्वज से मिलता जुलता है.

घाना- 

पश्चिमी अफ्रीका में स्थित इस देश के ध्वज में भी तीन रंग है. जिसमें ऊपर से नीचे के क्रम में लाल,पीला और हरा रंग है.इसके बीच में पीली पट्टी में एक काले रंग का सितारा भी बना है.

बोलीविया-

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है.इस देश के राष्ट्रीय ध्वज में भी हमारे ध्वज की तरह ही तीन रंग हैं, जिसका ऊपर से नीचे लाल,पीला और हरा रंग है.

हंगरी-

 हंगरी मध्य यूरोप में स्थित एक खूबसूरत देश है जिसकी राजधानी बुडापेस्ट है. भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की तरह ही हंगरी के राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंगों की पट्टियां है. इसके रंग संयोजन के क्रम को भी देखें तो सबसे ऊपर लाल,फिर सफेद और सबसे नीचे हरा रंग है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget