एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates: कोरोना के नए मामलों में दर्ज की गई मामूली कमी, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने 8 राज्यों को लिखी चिट्ठी

Coronavirus News: बीते कई दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी. दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में हर रोज बड़ी संख्या में नए केस मिले. हालांकि अब नए मामलों में कमी आई है.

Covid 19 Case In India: देश के कई राज्यों में कोरोना (Coronavirus) की बढ़ती रफ्तार के बीच रविवार (23 अप्रैल) को अच्छी खबर सामने आई. रविवार को देश में मिलने वाले दैनिक कोविड मामलों में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 10,112 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4.48 करोड़ (44,891,989) हो गई है. इससे पहले शनिवार को देश में कुल 12,193 मामले सामने आए थे. 

बीते हफ्ते के दौरान देश में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या अलग-अलग रही. शुक्रवार को 11,692 नए मामले आए थे जबकि गुरुवार को 12000 से ज्यादा केस मिले थे. अब तक कुल 92.54 करोड़ टेस्ट किए गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में लगभग 1,43,899 टेस्ट किए गए. इस दौरान साप्ताहिक सकारात्मकता दर लगभग 5.43% थी. देश में अब एक्टिव केस की संख्या 67,806 हो गई है. अब तक कुल 4,42,92,854 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं. 

देश में कोरोना की स्थिति

संक्रमण से 29 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,329 हो गई है. इन मृतकों में केरल की ओर से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं. मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.03 फीसदी रही. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है.

आठ राज्यों को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पत्र लिखा

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उन आठ राज्यों को पत्र लिखा है, जहां पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी गई है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और हरियाणा को लिखे पत्र में भूषण ने जोर देकर कहा कि संक्रमण की गति को कम करना महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- 

Assam Police: असम पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास को दिया नोटिस, महिला नेता की शिकायत पर हो सकती है गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget