एक्सप्लोरर

Delhi Coronavirus Cases: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 212 नए केस आए, 3 हजार से नीचे आई सक्रिय मरीजों की संख्या

Delhi Coronavirus Cases: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 212 नए केस सामने आए हैं. इसी के साथ संक्रमण दर 0.27 फीसदी हो गई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों की संख्या पिछले कुछ दिनों से 200 के आसपास बनी हुई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 212 नए केस सामने आए हैं और 25 मरीजों की मौत हुई है. इतने ही समय में 516 मरीज संक्रमण से उबरे हैं.

शहर में अब तक 14,31,710 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 14,04,085 ठीक हो चुके हैं. 24,876 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में इस समय कुल 2749 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही दिल्ली सरकार ने तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 की तीसरी संभावित लहर से निपटने के लिए दिल्ली में 5000 युवकों को स्वास्थ्य सहायकों के तौर पर प्रशिक्षित करेगी.

केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सहायकों या सामुदायिक नर्सिंग सहायकों को ‘नर्सिंग’ और स्वास्थ्य रक्षा में दो सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाएगा. 28 जून को 500 लोगों के पहले जत्थे के साथ यह प्रशिक्षिण शुरू किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि महामारी की तीसरी लहर के दौरान जब भी उनकी सेवाओं की आवश्यकता होगी, स्वास्थ्य सहायकों को बुलाया जाएगा, जितने दिन वे काम करेंगे, उनके हिसाब से उन्हें भुगतान किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वालों को 12वीं पास होना चाहिए और उनकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. प्रशिक्षण के लिए आवेदन 17 जून से ‘‘पहले आओ, पहले पाओ’’ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget