एक्सप्लोरर

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 1550 केस की पुष्टि, संक्रमण दर 2.52 फीसदी पर पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1550 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 207 मरीजों की मौत हुई है. यह 30 मार्च के बाद से एक दिन में सबसे कम केस है. 30 मार्च को 992 केस आए थे.

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट देखी जा रही है. शाम के करीब चार बजे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1550 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इसी के साथ शहर में संक्रमण दर 2.52 फीसदी पर पहुंच गई है. 24 घंटे में 207 मरीजों की कोरोना से जान गई है.

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब तक 14,18,418 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 13,70,431 मरीज ठीक हुए हैं और 23,409 मरीजों की मौत हुई है. इस समय 24,578 मरीजों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली में रविवार को 1649 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और  189 कोरोना मरीजों की जान चली गई थी. इससे पहले शनिवार को 2260 नए मामले आए थे और 182 मरीजों की मौत हुई थी. वहीं शुक्रवार को 3009 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी और 252 मरीजों की मौत हुई थी. गुरुवार को 3846 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 235 मरीजों की मौत हो गई थी.

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी. बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था.

टीके की कमी
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कहा कि दिल्ली में टीके खत्म होने के बाद 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए सभी 400 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि फाइजर और मॉडर्ना ने कोरोना वायरस के टीके सीधे दिल्ली सरकार को बेचने से मना कर दिया है और इन कंपनियों ने कहा है कि वे केवल केंद्र से बात करेंगी.

सिसोदिया ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए इस समय टीकाकरण बहुत जरूरी है और उन्होंने मॉडर्ना, फाइजर तथा जॉनसन एंड जॉनसन कंपनियों से टीकों के लिए बात की है.

उन्होंने कहा, ‘‘फाइजर और मॉडर्ना ने हमें सीधे टीके बेचने से इनकार कर दिया है और बताया है कि वे केंद्र से बात कर रही हैं. केंद्र ने फाइजर और मॉडर्ना को मंजूरी नहीं दी है.

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, बोले- वैक्सीनेशन से ही काबू में आएगी महामारी, पर सरकार को इसकी परवाह नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget