एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना मामलों में फिर उछाल, 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए मामले, करीब 1 लाख तक पहुंचे एक्टिव केस

Coronavirus Update: स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव केस (Corona Active Cases) की संख्या बढ़कर 99 हजार 602 तक पहुंच गई है.

Coronavirus Cases in India: देश में हाल के दिनों में कोरोना के मामलों (Covid-19 Cases) में आई तेजी से स्वास्थ्य विभाग के साथ आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. कोरोना के मामलों में आज फिर से उछाल आया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 14506 नए केस सामने आए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमित 30 लोगों की जान गई है. इससे पहले मंगलवार को कोरोना के मामलों में कुछ कमी देखी गई थी. मंगलवार को कोरोना के 11,793 नए केस सामने आए थे. वहीं इससे पहले सोमवार को 17,073 नए मामले सामने आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव केस (Corona Active Cases) की संख्या बढ़कर 99 हजार 602 तक पहुंच गई है.

कोरोना मामलों में फिर उछाल

देश में कोरोना के मामलों में करीब 23 फीसदी का इजाफा हुआ है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 14,506 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 30 लोगों की मौत की रिपोर्ट की गई है. एक्टिव मामले 1 लाख के आंकड़े को छूने वाले हैं. एक्टिव मामले बढ़कर 99,602 हो गए हैं. वही इस अवधि के दौरान 11 हजार 574 मरीज ठीक भी हुए हैं. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 3.35 फीसदी है. देशभर में कोविड संक्रमण की वजह से होने वाली कुल मौतों की संख्या बढ़कर 5 लाख 25 हजार 77 हो गई है.

महाराष्ट्र और दिल्ली में बढ़े मामले

महाराष्ट्र (Covid-19 in Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के मामलों में करीब 47 फीसदी का इजाफा देखा गया. यहां कोरोना वायरस (Coronavirus) के 3482 नए मामले दर्ज किए गए. वहीं 5 लोगों की मौत भी हुई. मुंबई में अकेले 1290 नए मामले सामने आए. दूसरी ओर दिल्ली में कोरोना से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में कोरोना (Covid-19 in Delhi) के 874 नए केस सामने आए जबकि 4 और लोगों की यहां जान चली गई. इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 628 नए कोविड मामले और बीमारी के कारण तीन मौतें हुईं थी.

 देश में कोविड-19 के ताजा आंकड़े

•पिछले 24 घंटे के दौरान 14,506 नए केस

•पिछले 24 घंटे में 30 लोगों की मौत

•एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 99,602 हुई

•देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा- 5 लाख 25 हजार 77

•देश में अब तक संक्रमित हुए लोग- 4 करोड़ 34 लाख 33 हजार 345

•एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए- 11 हजार 574

ये भी पढ़ें:

Udaipur Murder: उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल का कातिल कौन? जानें क्या है आतंकी कनेक्शन?

Agra: बेटे की चाह में पैदा हो गए 7 बच्चे, तीन बेटियों की मां ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget