एक्सप्लोरर

अगर मुंबई में भीड़ कम नहीं हुई तो बंद कर सकते हैं लोकल ट्रेन और बसें: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने साफ किया की सरकारी कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं है, लेकिन सरकारी कामकाज कम उपस्थिति में कैसे हो सकता है, इसपर काम कर रहे हैं.उद्धव ठाकरे ने जनता से अपील की है कि जरूरी नहीं हो तो तो घर से बाहर ना निकलें. अगर बहुत जरूरी सामान के दुकान ना हों तो बंद रखें. अगले 15 दिन बहुत चिंताजनक और गंभीर हैं.

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए आज महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई. 3 घंटे चली बैठक से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना की राज्य में स्थिति की जानकारी ली. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में कोरोना से निपटने की तैयारियों के बारे में बताया. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया की राज्य में कोरोना पीड़ित 40 मरीज हैं, जिसमें 14 महिलाएं हैं. एक मरीज की स्थिति गंभीर है, बाकी अन्य मरीज़ ठीक हैं.

उद्धव ठाकरे ने बताया की मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन और बस इत्यादि अभी बंद नहीं कर रहे हैं. सरकार ने कोई कठोर फैसला नही लेने का निर्णय लिया है. फिलहाल ट्रेन और बस पर रोक नही लगाई है, लेकिन जनता ने अगर अनावश्यक यात्रा नही टालीं और भीड़ बरकरार रही तो सार्वजनिक यातायात के साधन यानी लोकल ट्रेन और बसें बंद करने का फैसला भी ले सकते हैं.

उद्धव ठाकरे ने जनता से अपील की है कि जरूरी नहीं हो तो तो घर से बाहर ना निकलें. अगर बहुत जरूरी सामान के दुकान ना हों तो बंद रखें. अगले 15 दिन बहुत चिंताजनक और गंभीर हैं. धार्मिक संस्थानों को अपील करते हुए कहा की प्रसिद्ध मंदिर सिद्धिविनायक, मुम्बादेवी, शिर्डी मंदिर खुद से बंद करने का निर्णय लिया है. सभी धर्मों के लोगों से अपील है कि वो भी भीड़ से बचें, धार्मिक स्थल फिलहाल बंद कर दें.

उद्धव ठाकरे ने साफ किया की सरकारी कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं है, लेकिन सरकारी कामकाज कम उपस्थिति में कैसे हो सकता है, इसपर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राइवेट कंपनी से अपील की है कि वो अपने कर्मचारियों से Work from Home करवाएं यानी घर से काम करवाएं. प्राइवेट कंपनी 50% स्टाफ से काम चला सकते हैं और मिनिमम स्टाफ से प्राइवेट कंपनी भी काम करे.

ये भी पढ़ें:

Explained: कैसे फैलता है कोरोना, बचाव क्या हैं? पढ़ें जेहन में उठने वाले सभी सवाल के जवाब 

Coronavirus: मुंबई मास्क के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget