एक्सप्लोरर

Coronavirus: तेलंगाना में सरकारी संस्थानों के हॉस्टल में कोरोना का उछाल, एक दिन में 49 छात्र पॉजिटिव

सरकारी संस्थानों के 49 छात्रों में कोरोना पॉजिटिव का मामला उजागर होने के बाद हड़कंप मच गया है. शारीरिक कक्षाओं में रोजाना शामिल होनेवाले 150 छात्रों का कोरोना जांच करवाया जाना बाकी है.

Coronavirus: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अलग-अलग सरकारी हॉस्टल और स्कूलों में शनिवार को 49 छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया. संक्रमित होनेवाले 37 छात्र शहर में संचालित संस्थानों के हैं.

हैदराबाद में कोरोना वायरस पसार रहा एक बार फिर पांव

37 में से 34 छात्र शहर के सरकारी हाई स्कूल, मुदफोर्ट और सिकंदराबाद में पढ़ते हैं, जबकि कोरोना से संक्रमित 3 छात्र हाई स्कूल अड्डागुट्टा के हैं. शारीरिक कक्षाओं में रोजाना शामिल होनेवाले 150 छात्रों का कोरोना जांच करवाया जाना बाकी है. हैदराबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी आर रोहिणी ने कहा, "सभी 34 छात्र बोवनपल्ली के आदिवासी कल्याण विभाग की तरफ से संचालित हॉस्टल में रह रहे हैं. एक छात्र के जांच में पॉजिटिव होने का मामला उजागर होने पर बाकी अन्य बच्चों का टेस्ट करवाया गया. हमें 3 बजे के बाद संक्रमण के मामलों की जानकारी दी गई."

सरकारी संस्थानों के 49 छात्र जांच में कोरोना पॉजिटिव

उन्होंने बताया कि शिक्षक बाकी अन्य छात्रों के अभिभावकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और उनसे कह रहे हैं कि करीबी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपने बच्चों की जांच करवाएं. शहर के आदिवासी छात्रावास से दर्ज होनेवाले कोरोना पॉजिटिव का ये दूसरा सनसनीखेज मामला है. इससे पहले 18 मार्च को राजेंद्र नगर हॉस्टल के 22 छात्र और दो स्टाफ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी थी. उस वक्त हॉस्टल में रहनेवाले प्रभावित बच्चों और स्टाफ को क्वारंटीन कर बाकी अन्य छात्रों को घर भेज दिया गया.

कोरोना पॉजिटिव होने का मामला स्वास्थ्य अधिकारियों के हॉस्टल में रैंडम जांच करने से सामने आया था. एक अन्य मामले में सरकारी हाई स्कूल अड्डागुट्टा के तीन छात्र भी शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए. एक छात्र में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को करीब 150 छात्रों ने अपना सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए दिया था. कुल इकट्ठा सैंपल में मात्र तीन छात्र कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए.

Corona Second Wave: बीते हफ्ते में बेहद खतरनाक हुआ कोरोना, शुरुआती फरवरी में रोजाना 9 हज़ार से भी कम केस आ रहे थे

Janta Curfew 22 मार्चः आज ही के दिन पिछले साल लगा था जनता कर्फ्यू, लॉकडाउन से पहले हुए थे घरों में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget