एक्सप्लोरर

Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गोवा में स्कूल-कॉलेज हुए बंद, चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Schools Closed Due to Corona: टास्क फोर्स के एक सदस्य, डॉ शेखर साल्कर ने एएनआई से कहा, "बैठक में फैसला लिया गया कि कक्षा 8 और 9 के बच्चे 26 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास लेंगे."

Schools Closed Due to Corona: कोरोना के बढ़ रहे मामलों ने एक बार फिर लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दिया है. लोगों को डर है कि दूसरी लहर की तरह ही एक बार फिर कोरोना की तीसरी लहर पूरी दुनिया को अपना शिकार बना सकती है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 3 जनवरी को पिछले 24 घंटे के दौरान 33 हजार 750 नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 123 लोगों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या अब 1 लाख 45 हजार 582 हो चुकी है.

कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसेज को देखते हुए कई राज्यों में प्रतिबंध लगाने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है. इसी क्रम में  गोवा में स्कूल और कॉलेज शारीरिक सत्र के लिए बंद कर दिए गए हैं. यानी गोवा में अब बच्चे स्कूल-कॉलेज आने की जगह ऑनलाइन क्लासेज लेंगे. दरअसल अधिकारियों ने राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को Covid-19 टास्क फोर्स की एक बैठक की जिसमें ये फैसला लिया गया. 

टास्क फोर्स के एक सदस्य, डॉ शेखर साल्कर ने एएनआई से कहा, "बैठक में फैसला लिया गया कि कक्षा 8 और 9 के बच्चे 26 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास लेंगे. वहीं 10 से 12 के छात्रों को स्कूल आना होगा. हालांकि वो टीकाकरण के बाद ही क्लास में बैठ पाएंगे.  वहीं कॉलेज भी 26 जनवरी तक बंद रहेंगे."

11 से 6 तक लगा नाइट कर्फ्यू

उन्होंने कहा कि राज्य में 11 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. डॉक्टर शेखर ने बताया कि टास्क फोर्स 26 जनवरी से कुछ दिन पहले फिर से कोरोना की स्थिति पर बैठक करेगी, ताकि स्थिति की समीक्षा की जा सके और भविष्य की कार्रवाई तय की जा सके."

इन राज्यों में भी लगाए जा रहे हैं प्रतिबंध

बता दें कि गोवा के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान और बंगाल में प्रतिबंध लगाया गया है जिससे कोरोना के बढ़ रहे मामलों को काबू में लाया जा सके. उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकडों को देख रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू हो गया है. तो वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के कहर को देखने हुए राज्यों में होने वाले सभी शादी समारोह में केवल 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है. इसके अलावा अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है. वहीं भीड़ से बचने के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है. बता दें, राज्य में 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है. कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

वहीं हरियाणा में कोरोना का बढ़ता आंकड़ा देख सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. स्कूल, कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट को 12 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया है. शादियों में 100 लोगों की अनुमति होगी तो वहीं अंतिम संस्कार में केवल 50 लोग शामिल हो सकेंगे. इसके अलावा बार और रेस्टोरेंट को केवल 50 प्रतिशत क्षमता के संचालित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में तूफानी रफ्तार से बढ़ रहे कोरोना के केस, साढ़े सात महीने बाद आए इतने ज्यादा मामले, एक की मौत

Covid 19 Restrictions: पश्चिम बंगाल में कड़े प्रतिबंध लागू, स्कूल-कॉलेज से लेकर पार्लर-जिम तक सब बंद, लोकल ट्रेन को लेकर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
बंगाल में TMC की वापसी का संकेत? बार काउंसिल में बीजेपी से आगे निकली
बंगाल में TMC की वापसी का संकेत? बार काउंसिल में बीजेपी से आगे निकली
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget