एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस की प्रजनन दर बढ़ रही है, एक्सपर्ट्स ने दी तीसरी लहर की चेतावनी

एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि देश में वायरस की प्रजनन दर (आर वैल्यू) बढ़ रही है. वहीं डॉ. शेखर मांडे ने कहा है कि तीसरी लहर आएगी लेकिन यह कहना मुश्किल है कि यह कैसे और कब आएगी.

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना संकट अभी भी बना हुआ है. पिछले लगातार छह दिनों से 40 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं. वहीं एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि देश में वायरस की प्रजनन दर (आर वैल्यू) बढ़ रही है और यह एक चिंता का विषय है.

डॉ. गुलेरिया के अनुसार वायरस की आर वैल्यू पहले 0.99 थी और इसमें बढ़ोतरी के बाद अब यह 1 हो गई है. इस बढ़ोतरी से सावधान होने की आवश्यकता है. दरअसल, आर-वैल्यू संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण फैलने की गति होती है यानि आर-वैल्यू बढ़ने का अर्थ है कि वायरस से संक्रमित व्यक्ति से संक्रमण फैलने की स्पीड बढ़ गई है.  

वैक्सीन ही वायरस से बचने का आसान तरीका
वहीं, सीएसआईआर के महानिदेशक डॉ. शेखर सी मांडे के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर जरूर आएगी लेकिन यह कहना मुश्किल है कि वह कैसे और कब आएगी. डॉ. मांडे के मुताबिक शोध में सामने आया है कि वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी हैं. ऐसे में सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए क्योंकि वायरस से बचने का यह सबसे आसान तरीका है. 

केरल के बाद महाराष्ट्र पहुंचता है वायरस
डॉ. मांडे के अनुसार डेल्टा प्लस वेरिएंट भी चिंता का विषय है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. देश के नए संक्रमण के मामलों में से आधे केरल से आ रहे हैं. संक्रमण की चाल से पता लगता है कि वायरस केरल के बाद महाराष्ट्र पहुंचता है और फिर देश के दूसरे हिस्सों में फैलता है. 

ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में रणनीति से काम
वहीं, डॉ. गुलेरिया का कहना है कि संक्रमण से ज्यादा   प्रभावित क्षेत्रों में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट रणनीति पर काम करने की आवश्यकता है. देश में 46 जिलों में पॉजिटिविटी रेट फीसदी से ज्यादा है.

ऐसे समझें आर- वैल्यू  
डॉ. गुलेरिया के मुताबिक खसरा और चिकनपॉक्स की आर-वैल्यू आठ या इससे ज्यादा थी. यानि एक व्यक्ति से आठ से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे थे. कोरोना में भी ऐसा ही हो रहा है. कोरोना की दूसरी लहर में देखा गया कि एक व्यक्ति से पूरे परिवार संक्रमित हो गए.  

यह भी पढे़ं

Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 6 दिनों से रोजाना आ रहे 40 हजार से ज्यादा मामले

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने कहा- विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं, लोग चाहते हैं सरकार गिरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget