एक्सप्लोरर

Coronavirus: डायबिटीज के रोगियों में संक्रमण का खतरा ज्यादा, देश में कोरोना मृतकों में आधे से ज्यादा लोगों को थी डायबिटीज

भारत में अब तक कोरोना संक्रमण से 19 मौत हुई है उनमें से आधे से ज्यादा लोगों को डायबिटीज थी.डायबिटीज के मरीजों के लिए भी WHO ने कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से हर व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा है लेकिन जो लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं उनके लिए खतरा और ज्यादा है. इनमें से एक हैं डायबिटीज से परेशान लोग. जिन्हें डायबिटीज है उन्हें अगर संक्रमण होता है तो उनकी तबीयत ज्यादा खराब होगी. अगर ठीक से उपचार न किया गया तो मौत भी हो सकती है. भारत में अब तक कोरोना संक्रमण से 19 मौत हुई है उनमें से आधे से ज्यादा लोगों को डायबिटीज थी.

अब तक कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई है इनमें ज्यादातर को डायबिटीज थी

- भारत में कोरोना से जो पहली मौत कलबुर्गी में 76 साल के बुजुर्ग की हुई थी उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा की शिकायत थी. - इसके बाद देश में दूसरी मौत दिल्ली में 68 साल की महिला की हुई थी, उन्हें भी हाइपरटेशन औऱ डायबिटीज थी.

- सबसे ताजा उन्नीसवीं मौत तमिलनाडु के मदुरई में 54 साल के शख्स की हुई है. उनकी भी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं थी और हाइपरटेंशन भी था.

ट्रेंड से साफ है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए कोरोना घातक साबित हो सकता है. दरअसल, डायबिटीज के मरीजों की इम्यूनिटी यानि प्रतिरोधक क्षमता स्वस्थ लोगों के मुकाबले काफी कम होती है, इसलिए जब ऐसे लोगों को इन्फेक्शन होता है तो उन्हें ठीक होने में बहुत समय लगता है,

सरकार के मुताबिक भारत में करीब 6 करोड़ वयस्कों को डायबिटीज है. यानि कि करीब 8 फीसदी आबादी डायबिटीज की शिकार है. इनमें से आधे लोगों की जांच भी नहीं हुई है या फिर उन्हें इलाज नहीं मिला है. वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में करीब 40 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं. ऐसे में अगर कोरोना के कहर को न रोका गया तो कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ सकती है.

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलता देख डायबिटीज के मरीजों के लिए भी WHO ने कुछ जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं. गाइडलाइन में कहा गया है कि-

- संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचें

- कुछ दिन तक लोगों से मिलना जुलना कम करें

- ​ब्लड शुगर लेवल को रोज चेक करते रहें

- ब्लड शुगर चेक करने वाली मशीन की सफाई पर भी खास ध्यान दें

वैसे तो ये गाइडलाइन हर किसी को अपनानी चाहिए लेकिन जिन्हें डायबिटीज है उन्हें तो इसका खास ख्याल रखना ही चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget