एक्सप्लोरर

राजस्थान कोरोना: जयपुर में 176 लोगों की मौत, राज्य में अबतक 521 ने गंवाई जान

मंगलवार को जयपुर, अजमेर, अलवर में एक-एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 521 हो गई है.

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में तीन और मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 521 हो गई है. इसके साथ ही राज्य में 98 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 25034 हो गयी है, जिनमें से 5759 रोगी उपचाराधीन हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जयपुर, अजमेर, अलवर में एक-एक और संक्रमित की मौत दर्ज की गई. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 521 हो गई है. सिर्फ जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 176 हो गयी है जबकि जोधपुर में 65, भरतपुर में 42, कोटा में 27,अजमेर में 25, बीकानेर में 21, नागौर में 18 व पाली में 15 और धौलपुर में 13 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 31 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक सामने आए मामलों में अलवर में 37, जयपुर में 34, कोटा में पांच, दौसा, भीलवाड़ा व झुंझुनू में चार-चार नए मामले शामिल हैं. राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार भारत में कोरोना के 28,498 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को नौ लाख के पार पहुंच गए. केवल तीन दिन में ही मामले आठ से नौ लाख के पार पहुंच गए हैं. कुल पुष्ट मामलों में से 5,71,459 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,11,565 लोगों का इलाज जारी है. कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. कोविड-19 के मामलों को एक लाख पहुंचने में 110 दिन लगे थे और केवल 56 दिनों में ही यह नौ लाख के पार पहुंच गए.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
एअर इंडिया का विमान कैसे नीचे आया, 36000 फीट की ऊंचाई पर क्या हुआ था? पूरी कहानी
एअर इंडिया का विमान कैसे नीचे आया, 36000 फीट की ऊंचाई पर क्या हुआ था? पूरी कहानी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget