एक्सप्लोरर

रूस में कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर सफल परीक्षण, अगस्त तक दुनियाभर में हो सकती है लॉन्च

रूस में वैक्सीन का इंसानों पर परीक्षण पूरा हो गया है. इसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है. ट्रायल से ये साबित हो गया है कि वैक्सीन सुरक्षित है.

मॉस्को: जानलेवा कोरोना वायरस ने पिछले छह महीनों से पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. इस बीच रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेने का दावा किया है. यूनिवर्सिटी ने कहा कि इस वैक्सीन के सभी ट्रायल सफल रहे हैं. ये वैक्सीन अगस्त मध्य तक दुनियाभर के लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध हो सकती है.

सेचेनोव यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर क्लिनिकल रिसर्च ऑन मेडिसिंस ऐलेना स्मोलिचोरुक के प्रमुख और मुख्य शोधकर्ता ने रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस को बताया कि वैक्सीन का इंसानों पर परीक्षण पूरा हो गया है और इसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है. उन्होंने कहा, ट्रायल से ये साबित हो गया है कि वैक्सीन सुरक्षित है.

इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वदिम तरासोव ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने 18 जून को रूस के गेमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी की तरफ से वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया था.

भारत भी तैयार कर रहा कोरोना वैक्सीन वहीं, इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) और भारत बायोटेक ने भी एकसाथ मिलकर कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है. हालांकि, अभी इसका ह्यूमन ट्रायल चल रहा है. भारत बायोटेक के अलावा कई और भारतीय कंपनियों ने भी कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है. इन भारतीय फर्मों में जेडियस कैडिला (Zydus Cadila), पैंसिया बायोटेक (Panacea Biotech) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) शामिल हैं. जेडियस और सीरम ने ह्यूमन ट्रायल के लिए केंद्रीय ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन को आवेदन किया है.

बांग्लादेश ने भी किया दावा बांग्लादेश की कंपनी ग्लोब बायोटेक लिमिटेड ने कोविड-19 वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ने का दावा किया है. ऐसा दावा करने वाली बांग्लादेश की इस कंपनी ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन का प्रारंभिक एनिमल मॉडलिंग परीक्षण सफल रहा है और उसका लक्ष्य दिसंबर 2020 तक बाजार में इस वैक्सीन को उपलब्ध कराना है. ग्लोब बायोटेक लिमिटेड के सहायक प्रबंधक एवं रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रभारी डॉ. आसिफ महमूद ने कहा कि 10 जून से 28 जून के बीच पांच खरगोशों पर प्रारंभिक परीक्षण करने के बाद सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget