एक्सप्लोरर

Full Details: मुख्यमंत्रियों से चर्चा में पीएम ने किया चौथे लॉकडाउन का इशारा, 15 मई तक राज्यों से मांगा ब्लूप्रिंट

बैठक में पीएम ने जो कहा उससे ये तो साफ है कि लॉकडाउन फोर होगा.गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा.

नई दिल्ली: 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने वाला है. इससे पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब सवा 6 घंटे तक बैठक की. प्रधानमंत्री ने 15 मई तक सभी राज्यों से ब्लूप्रिंट मांगा है. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जान है तो जहान की बात कहने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने जन सेवक जग तक का नारा दिया है. इसी नारे में लॉकडाउन 4 का संकेत छिपा है.

कैसा होगा लॉकडाउन-4?

सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ जब प्रधानमंत्री मिले तो इस बड़े सवाल का संकेत खुद प्रधानमंत्री ने दिया. इस बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा ये मानना है कि दूसरे चरण के दौरान लॉकडाउन के पहले चरण में आवश्यक उपायों की जरूरत नहीं थी. इसी तरह तीसरे चरण में जरूरी उपायों की चौथे में जरूरत नहीं है. बैठक में पीएम ने जो कहा उससे ये तो साफ है कि लॉकडाउन फोर होगा. इसके अलावा पीएम ने बैठक में जो बातें कहीं उसको जान लीजिए....

बैठक में प्रधानमंत्री के बयान की बड़ी बातें

* सभी मार्गों को फिर से शुरू नहीं किया जाएगा * केवल सीमित संख्या में ही ट्रेनें चलेंगी * जब तक इलाज नहीं मिलता सबसे बड़ा हथियार सामाजिक दूरी है * 15 मई तक सभी राज्य ब्लू प्रिंट दें

प्रधानमंत्री के बयान के संकेतों को अगर समझें और संक्रमण की रफ्तार बहुत तेजी से नहीं बढ़ी तो....

* 17 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रह सकता है * लॉकडाउन-4 में ज्यादा छूट मिल सकती है * आर्थिक गतिविधियों में इजाफा हो सकता है * राज्यों को लॉकडाउन में फैसले लेने के ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं

अब एक तरफ कोरोना से लड़ाई है तो दूसरी तरफ जिंदगी चलाने के लिए छूट देने की मजबूरी. प्रधानमंत्री ने भी बैठक में इन चुनौतियों का जिक्र किया...

* संक्रमण रोकना और सार्वजनिक गतिविधि बढ़ाना दोहरी चुनौती है * गांवों में कोरोना के प्रसार को रोकना होगा * चिकित्सा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना होगा * किसानों के लिए रोडमैप बनाना होगा * पढ़ाई के नए तरीकों के बारे में सोचना होगा * हमें नई दुनिया की तैयारी करनी होगी * दुनिया अब कोरोना से पहले और कोरोना के बाद में बंट जाएगी.

लॉकडाउन 4 की संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि कई मुख्यमंत्री इसके पक्ष में हैं. माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिनों में इसको लेकर गाइडलाइंस जारी हो सकती हैं.

हालांकि लॉकडाउन 4 का अभी एलान नहीं हुआ है लेकिन इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बड़ा बयान दिया है. प्रमोद सावंत ने कहा है कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा. सावंत ने बताया कि इस बार लॉकडाउन में राज्यों को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं.

बैठक में किस मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?

दिल्ली- अरविंद केजरीवाल

* कंटेनमेंट जोन को छोड़ आर्थिक गतिविधि खुले

महाराष्ट्र- उद्धव ठाकरे

* लॉकडाउन को लेकर सावधानी से फैसला हो, मुंबई में जरूरी सेवाओं के लिए लोकल चले

उत्तर प्रदेश- योगी आदित्यनाथ

* प्रधानमंत्री के फैसले के साथ रहकर कोरोना को हराएंगे

पंजाब- कैप्टन अमरिंदर सिंह

* लॉकडाउन बढ़े लेकिन राज्यों को आर्थिक पैकेज मिले

बिहार- नीतीश कुमार

* 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाए, प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन चले

पश्चिम बंगाल- ममता बनर्जी

* सारे फैसले केंद्र ले और राज्यों को सिर्फ जानकारी दी जाए, ये उचित नहीं

गुजरात- विजय रुपाणी

* 6 शहरों को छोड़ सभी शहरों में कारोबार शुरु हुआ

राजस्थान- अशोक गहलोत

* मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों के लिए भी रोजगार गारंटी योजना शुरू हो

छत्तीसगढ़- भूपेश बघेल

* जोन तय करने का अधिकार राज्य सरकारों को मिले

झारखंड- हेमंत सोरोन

* एक साल के लिए मनरेगा मजदूरी में 50 फीसदी का इजाफा हो

तेलंगाना- केसीआर

* अभी यात्री ट्रेन सेवा शुरु नहीं की जाए.

यह भी पढ़ें-

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी, अबतक 42 लाख से ज्यादा संक्रमित, दो लाख 87 हजार की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget