एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश सरकार का फैसला-मास्क नहीं लगाना जुर्म, पचास रुपये लगेगा जुर्माना और साथ में मिलेगा दो मास्क

बिहार में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सचिव सूचना ने बताया कि राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.

पटनाः राजधानी में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सचिव सूचना और जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे काम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

सचिव, सूचना और जन-संपर्क अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है और उनके बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने मीडियाकर्मियों को कहा कि आपके माध्यम से लोगों से अपील है कि वे मास्क का प्रयोग जरूर करें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और थोड़ी-थोड़ी देर पर हैंडवॉश करते रहें. कोरोना संक्रमण से जल्द प्रभावित होने वाले लोगों (वलनेरेबुल ग्रुप) के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित रखने की जरूरत है.

सचिव सूचना ने बताया कि मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. मास्क नहीं पहनने वालों को 50 रुपए का जुर्माना लगेगा. साथ ही उन्हें 2 मास्क मुफ्त में दिए जाएंगे. 2 मास्क मुफ्त वितरण का उद्देश्य है कि मास्क पहनने के लिए सभी लोग प्रोत्साहित हो सकें.

अनुपम कुमार ने बताया कि राशन कार्ड का वितरण जरूरी काम है. राशनकार्ड विहीन सुयोग्य परिवारों में नए राशन कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अभी तक गैर राशन कार्डधारी सुयोग्य परिवारों के लिए 23 लाख 32 हजार 835 नये राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं. अब तक 07 लाख 89 हजार 756 राशन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. इस तरह बनाए गए राशन कार्डों में से अब तक 34 प्रतिशत नए राशनकार्ड का वितरण किया जा चुका है.

15 जुलाई तक सभी राशन कार्डों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है और लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 4 लाख 78 हजार से अधिक योजनाओं के अंतर्गत लगभग 09 करोड़ 48 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है. सभी संबंधित विभाग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इच्छुक लोगों को उनके स्किल के अनुसार यहां रोजगार मिले.

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 217 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक 8,211 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस तरह बिहार का रिकवरी रेट 75.25 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 519 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. राज्य में कुल एक्टिव केस अभी 2,614 हैं. सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7,187 सैंपल्स की जांच की गई है. बिहार में अब तक 2 लाख 43 हजार 169 सैंपल्स की जांच की गई है.

अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से अनलॉक-2 के तहत जारी गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोई कांड दर्ज नहीं किया गया है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पिछले 24 घंटे में 443 वाहन जब्त किए गए हैं और 15 लाख 77 हजार 500 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है.

इस तरह अब तक 1 काण्ड दर्ज किए गए हैं, कुल 1852 वाहन जब्त किए गए हैं और 57 लाख 82 हजार 757 रुपए की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है. कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और नए दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे है.

इसे भी देखेंः

महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे अधिक 6364 नए केस

गलवान के शहीदों के नाम पर रखा जाएगा भारत के सबसे बड़े कोविड-19 अस्पताल के वार्ड का नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
कलिंग सेना Vs ISKCON: ओडिशा में छिड़ी जंग, इस्कॉन पर गलत समय पर रथ यात्रा निकालने का आरोप
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget