एक्सप्लोरर

कोविड-19: अभी और कितने वेरिएंट आने हैं बाकी, कब तक चलेगा कोरोना का तांडव?

चीन में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BF.7 तांडव मचा रहा है, वहीं 130 और नए वेरिएंट के सामने आने की संभावनाएं जताई जा रही है. भारत में भी पिछले दिनों डेल्टा म्यूटेशन का एक वेरिएंट मिला है.

चीन में डेढ़ साल बाद नए वेरिएंट के साथ कोरोना वायरस की फिर वापसी हुई है. ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BF.7 सबसे अधिक कहर बरपा रही है. एयरफिनिटी के एक रिसर्च के हवाले से ब्लूमबर्ग में दावा किया गया है कि कोरोना के नए वेरिएंट की वजह से चीन में रोजाना 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है. 

चीन में कोरोना कहर को देखते हुए WHO ने कहा है कि अभी कोरोना खत्म होने की कोई संभावनाएं नहीं है. भारत समेत कई देशों ने भी ऐलान किया है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. लोग कोरोना नियमों का पालन करें. 

ऐसे में दुनिया भर में सवाल उठने लगा है कि कोरोना कब तक रहेगा और इसके अभी कितने वेरिएंट आने बाकी है? आइए इसे विस्तार से जानते हैं...

कब तक कोरोना रहेगा?
इसका अभी तक कोई डेडलाइन सामने नहीं आया है. सितंबर में WHO चीफ ने कहा था कि कोरोना अभी फिनिशिंग लाइन के करीब पहुंच गया है. उन्होंने मौत के घटते आंकड़ों को लेकर भी बयान दिया था. 

इधर, WHO चीफ के बयान के 2 महीने बाद ही लैटिन अमेरिका और चीन में कोरोना का कहर शुरू हो गया है. कई यूरोपीय देश भी इसकी चपेट में आ गया है.

कैसे होता है कोरोना का नामकरण?
कोरोना एक RNA वायरस है. वायरस समय-समय पर वेरिएंट बदलते रहता है. इसी वेरिएंट को पहचानने के लिए नामकरण की जरूरत होती है. मार्च 2020 से लेकर जून 2021 तक जिस देश में कोरोना के वैरिएंट मिलते थे, उसी देश के नाम से जाना जाता था. 

जून 2021 में भारत में डेल्टा वेरिएंट आने के बाद नामाकरण को लेकर बवाल शुरू हो गया. इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्रीक भाषा के अक्षरों का इस्तेमाल किया. 

अब तक कितने वेरिएंट?
दुनियाभर में कोरोना वायरस के अब तक 15 वेरिएंट सामने आ चुके हैं, लेकिन 5 वेरिएंट सबसे खतरनाक साबित हुए हैं. कोरोना की उत्पति चीन के वुहान शहर में हुई थी. 


कोविड-19: अभी और कितने वेरिएंट आने हैं बाकी, कब तक चलेगा कोरोना का तांडव?

1. अल्फा वेरिएंट- यह वेरिएंट सितंबर 2020 में पहली बार ब्रिटेन में मिला था. इसका वैज्ञानिक नाम B.1.1.7 रखा गया था. अल्फा वेरिएंट में 23 म्यूटेशन देखने को मिले थे और इसने अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों में भयंकर तबाही मचाई थी. 

2. बीटा वेरिएंट- कोरोना की पहली लहर के दौरान मई 2020 में दक्षिण अफ्रीका में बीटा वेरिएंट सामने आया था. इसका वैज्ञानिक नाम B.1.351 रखा गया था. कोरोना वैक्सीनेशन के बावजूद इस वेरिएंट से लोग संक्रमित हो चुके हैं. 

3. गामा वेरिएंट- अमेरिका के बाद कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर ब्राजील में बरपाई थी. नवंबर 2020 में यहां कोरोना का गामा वेरिएंट सामने आया था. इस वेरिएंट के दो स्ट्रेन E484K और N501Y को काफी खतरनाक माना गया. 

4. डेल्टा वेरिएंट- कोरोना का यह वेरिएंट अक्टूबर 2020 में भारत में मिला था. इस वेरिएंट की वजह से भारत में लाखों लोगों की मौत हुई. पहले इस वेरिएंट को भारतीय वेरिएंट कहा जा रहा था, लेकिन भारत सरकार के विरोध के बाद इसका नाम डेल्टा किया गया.

5. ओमिक्रॉन वेरिएंट- दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर लगभग थम चुकी थी. इसी बीच कई देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिल गया. इस वेरिएंट की वजह से कई जगहों पर कोरोना की तीसरी लहर सामने आई.


कोविड-19: अभी और कितने वेरिएंट आने हैं बाकी, कब तक चलेगा कोरोना का तांडव? (Photo- PTI)

ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट कर रहा खेल
कोरोना वायरस के कई वेरिएंट अब पूरी तरह शांत हो चुका है, लेकिन ओमिक्रॉन का खेल अब भी जारी है. ओमिक्रॉन के कई वेरिएंट अब भी सामने आ रहे हैं, जो कोरोना की रफ्तार बढ़ाने के लिए काफी है.

चीन में जो कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है, वो ओमिक्रॉन का ही सब-वेरिएंट BF.7 है.

ओमिक्रॉन के कितने सब वेरिएंट?
कोरोना के दो मुख्य सब वेरिएंट है. पहला, BA.1 और दूसरा BA.2. दुनिया में BA.2 के अब तक चार सबवेरिएंट मिल चुके हैं. पहला, BA.2.75 दूसरा BJ.1 तीसरा BA.4 और चौथा BA.5. BA.5 से ही म्यूटेशन के बाद BF.7 वेरिएंट सामने आया है. 

अभी और कितने वेरिएंट आने बाकी?
चीन ने पिछले दिनों एक बयान में बताया कि देश में कोरोना के अभी 130 वेरिएंट को चिह्नित किया गया है. सभी वेरिएंट के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकांश वेरिएंट BA.5 और BF.7 से ही म्यूटेशन कर बन रहा है.

चीन के वायरल रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग के प्रमुख जू वेनबो ने कहा कि संक्रमण के प्रसार की वजह से कई और वेरिएंट सामने आएंगे. हम तेजी से जीनोम सीक्वेंसिंग की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 


कोविड-19: अभी और कितने वेरिएंट आने हैं बाकी, कब तक चलेगा कोरोना का तांडव?(Photo- PTI)

भारत में मिला CH.1.1 सब-वेरिएंट
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पुणे शहर में ओमिक्रॉन का एक सब-वेरिएंट CH.1.1 इसी महीने 10 तारीख को मिला है. यह डेल्टा म्यूटेशन के साथ मिला है. इस सब-वेरिएंट को काफी खतरनाक माना जा रहा है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह सब-वेरिएंट काफी खतरनाक है, लेकिन भारत में वैक्सीनेशन होने की वजह से यहां ज्यादा तांडव नहीं मचा पाएगा.

नए वेरिएंट को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्लिनिकल साइंटिस्ट गगनदीप कांग ने ट्विटर पर बताया कि अभी दुनिया में जितने भी वेरिएंट है, उसका व्यवहार कुछ अलग नहीं है. चीन अगर रियल टाइम डेटा शेयर करता है, तो दुनिया को नए वेरिएंट के बारे में तुरंत जानकारी मिल जाएगी, जिसके खतरा टलेगा. भारत को नए वेरिएंट पर ध्यान देना होगा. अभी चीन में जो वेरिएंट है, वो ज्यादा खतरनाक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget