एक्सप्लोरर

Coronavirus: केरल-मिज़ोरम के पॉजिटिविटी रेट से बढ़ी चिंता, कम होने के बाद फिर बढ़ने लगे मामले

आंकड़ों के मुताबिक, केरल में पिछले 14 दिनों के अंदर हर 100 कोरोना टेस्ट्स में 16 पॉजिटिव पाए गए हैं. यानी महीनों बाद भी राज्य की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

Coronavirus: दक्षिण राज्य केरल में देश के बाकी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के नए केस दर्ज हो रहे हैं. केरल के बढ़ते पॉजिटिविटी रेट ने राज्य और केंद्र सरकार को चिंता में डाल रखा है. अभी देश में जितने कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें केरल का हिस्सा करीब 60 फीसदी है. यही हाल पुर्वोत्तर राज्य मिज़ोरम का है. यहां भी पॉजिटिविटी रेट काफी ज्यादा है.

मिजोरम का पॉजिटिविटी रेट 17% से भी ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, केरल में पिछले 14 दिनों के अंदर हर 100 कोरोना टेस्ट्स में 16 पॉजिटिव पाए गए हैं. यानी महीनों बाद भी राज्य की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, मिजोरम का पॉजिटिविटी रेट 17% से भी ज्यादा है, इसके बाद सिक्किम, मणिपुर और मेघालय का नंबर आता है. जहां पॉजिटिविटी रेट 5 से 8 फीसदी है. इन राज्यों में लॉकडाउन या कंटेनमेंट जोन बनाना समय की मांग है.

आंकड़ों से पता चलता है कि 16 से 29 सितंबर के बीच देश का पॉजिटिविटी रेट दो फीसदी से भी नीचे रहा है. बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात उन राज्यों में शामिल हैं, जो वर्तमान में संक्रमण की जांच कर रहे हैं. इन राज्यों में प्रति 100 परीक्षणों में कुल पुष्ट मामलों की संख्या कम होकर 0.006% हो गई है.

गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और आधा दर्जन अन्य राज्यों ने मई के पहले पखवाड़े में 42 फीसदी तक पॉजिटिविटी रेट देखा था. गोवा में सबसे अधिक 42 फीसदी, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 31 फीसदी और 30 फीसदी था. केरल में तब यह 27% था.

1.4 लाख सक्रिय मामलों के साथ केरल टॉप है. इसके बाद...

 

  • महाराष्ट्र में- 36,000 से ज्यादा
  • तमिलनाडु में 17,200 से ज्यादा
  • मिजोरम में 16,015 से ज्यादा
  • कर्नाटक में 12,500 से ज्यादा
  • और आंध्र प्रदेश में 11,700 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं.

पांच अन्य में वर्तमान में 1,000 से 7,000 के बीच सक्रिय मामले हैं. केरल को छोड़कर, चार अन्य पर्यटन स्थलों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और गोवा ने कोरोना पर काफी हद तक काबू पाने में कामयाबी हासिल की है.

केरल में 13,834 नए मामले दर्ज, 95 मरीजों की मौत

केरल में पिछले 24 घंटों में को कोरोना के 13,834 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 46,94,719 हो गई. राज्य में इसके अलावा महामारी से 95 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 25,182 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,499 है, जिसमें से केवल 11.5 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं.

यह भी पढ़ें-

CNG PNG Price Hike: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में अब CNG और PNG के बढ़े दाम, जानें नई कीमत

Air India News: टाटा संस को अभी नहीं मिली है एयर इंडिया की कमान, वित्त मंत्रालय ने बिक्री की खबरों को किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget