एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार धीमी हुई, 24 घंटे में 13,788 नए मरीज सामने आए

देश में इस वक्त कुल कोरोना मरीज 1,05,71,773 हैं. इनमें अभी 2,08,012 मरीजों का इलाज चल रहा है. अब तक 1,02,11,342 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं. दुख की बात है कि कोरोना ने हमारे बीच से 1,52,419 लोगों को हमेशा के लिए छीन लिया.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मरीजों की रफ्तार थमती नजर आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 13,788 नए कोरोन मरीज सामने आए हैं. वहीं 145 लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी. अच्छी खबर यह है कि 14,457 लोग कोरोना कोल मात देकर अस्पताल से घर लौट गए. देश में इस वक्त कुल कोरोना मरीज 1,05,71,773 हैं. इनमें अभी 2,08,012 मरीजों का इलाज चल रहा है. अब तक 1,02,11,342 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं. दुख की बात है कि कोरोना ने हमारे बीच से 1,52,419 लोगों को हमेशा के लिए छीन लिया.

जानिए राज्यों का हाल बिहार- चार और लोगों की मौत, संक्रमण के 211 नए मामले बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में चार और व्यक्तियों की मौत हो जाने से राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 1,457 हो गई है. वहीं, संक्रमण के 211 नए मामलों के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,58,739 हो गई है.

झारखंड- कोरोना वायरस संक्रमण के 119 नए मामले झारखंड में कोरोना संक्रमण के 119 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,17,599 हो गयी. वहीं संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 1050 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग की शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. राज्य के 1,17,599 संक्रमितों में से 1,15,300 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं. वहीं 1249 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. जबकि 1050 मरीजों की मौत हो चुकी है.

मध्यप्रदेश- कोरोना वायरस के 355 नए मामले, दो लोगों की मौत मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 355 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,51,578 पर पहुंच गयी. राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से दो और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,753 हो गयी है. मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इन्दौर एवं भोपाल में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है.’’

महाराष्ट्र- कोरोना संक्रमण के 3,081 नए मामले सामने आए महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,081 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19,90,759 हो गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी. इसने कहा कि महामारी से 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 50,438 हो गई है. विभाग ने बताया कि रविवार को कुल 2,342 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,86,469 हो गई है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता यशोमती ठाकुर ने पूछा- संजय राउत कहीं बीजेपी के दबाव में तो नहीं? सैफ अली खान की 'TANDAV' पर विवाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो से मांगा जवाब महुआ ने कहा 'भारत की आत्मा' पर 'तांडव' रोके बीजेपी, राम कदम ने ऐसे किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्या में जो हुआ बहुत ही शर्मनाक', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद VHP ने खुद को चंपत राय से किया अलग
'अयोध्या में जो हुआ बहुत ही शर्मनाक', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद VHP ने खुद को चंपत राय से किया अलग
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री, एक्सपर्ट बोले- 'मोदी सरकार की ईरान...'
Tamil Nadu Death: यूट्यूब देखकर घर पर डिलीवरी कराना पड़ा भारी! प्रसव के दौरान महिला ने तोड़ा दम
यूट्यूब देखकर घर पर डिलीवरी कराना पड़ा भारी! प्रसव के दौरान महिला ने तोड़ा दम
Explained: '1 महीने में बेअदबी कानून संशोधित करो...', आप विधायक बोले- जो हुक्म! मुख्यमंत्री को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?
'बेअदबी कानून संशोधित करो', AAP MLA ने बिना पढ़े साइन किए, CM को आदेश देने वाले अकाल तख्त क्या?

वीडियोज

Weather Alert: आसमान में बादल हैं, तो फिर बारिश क्यों गायब है? क्या खतरा मंडरा रहा है? ABPLIVE
लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
1 से 5 जुलाई के बीच होगी जोरदार बारिश! देरी के पीछे 2 मौसम सिस्टम एक्टिव, जानें क्या है मानसून ट्रफ
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: CCTV का जिम्मा संभाल रहे अर्जुन देव का ट्रांसफर, 17 साल बाद हटाए गए
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
भारत की हार पर भड़के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी, गौतम गंभीर पर कहा- 'ड्रेसिंग रूम में बैठा वह शख्स...'
Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
10 करोड़ का बजट और 634% प्रॉफिट, इस मराठी फिल्म की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका, कोई मौका नहीं छोड़ रहे सर्जियो गोर
एक्सपोर्ट, ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती की दुहाई... दिल्ली से डील के लिए बेताब है अमेरिका
Ginger Tea Health Risks: फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
फायदेमंद समझकर ज्यादा अदरक की चाय पीना पड़ न जाए भारी! आज ही जान लें ये जरूरी बातें
Video: 13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
13 हजार की नौकरी, खाते में आए सिर्फ 3800 रुपये- कर्मचारी और HR के बीच जमकर हुई बहस
Embed widget