एक्सप्लोरर

महुआ ने कहा 'भारत की आत्मा' पर 'तांडव' रोके बीजेपी, राम कदम ने ऐसे किया पलटवार

इससे पहले राम कदम ने सीरीज़ के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं.

नई दिल्लीः 'तांडव' वेब सीरीज को लेकर जारी विवाद ने अब राजनीतिक रुप अख्तियार कर लिया है. इस वेब सीरीज को लेकर तृणमुल कांग्रेस (टीएमसी) की सासंद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर करारा निशाना साधा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता राम कदम ने उनपर पलटवार किया है.

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी पहले भारत की आत्मा पर अपना तांडव रोकें. टीएमसी सांसद के इस ट्वीट का जवाब देते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक राम कदम ने कहा कि काश आप राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की भगवान के प्रति आस्था और श्रद्धा को समझतीं.

महुआ का ट्वीट

महुआ ने ट्वीट कर कहा, ''पहले भारत की आत्मा भाजपा पर अपने तांडव को रोकें, न कि स्क्रीन पर!'' जिसके बाद राम कदम ने कहा, ''काश राजनीति से ऊपर उठकर आप लोगों की भगवान के प्रति आस्था और श्रद्धा को समझती. पर खैर यह उम्मीद आपसे करना गैर है. बस एक ही गुजारिश दिल से बोलो जय श्रीराम.''

बता दें कि महुआ मोईत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से सांसद हैं तो वहीं राम कदम महाराष्ट्र के पश्चिमी घाटकोपल विधानसभा से विधायक हैं.

राम कदम ने दर्ज करवाई शिकायत

इससे पहले राम कदम ने सीरीज़ के मेकर्स के खिलाफ हिंदू देवताओं के अपमान का आरोप लगाते हुए घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं. उन्होंने कहा है कि सीरीज के अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

राम कदम के अलावा महाराष्ट्र से बीजेपी सांसद मनोज कोटक ने प्रकाश जावड़ेकर को लिखे पत्र में कहा, "ऐसा लगता है कि तांडव के निर्माताओं ने जानबूझकर हिंदू देवताओं और हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है."

क्या है विवाद?

दरअसल पूरा विवाद तांडव वेब सीरीज पर विवाद पहले एपिसोड के ही एक सीन पर है. इसमें अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब भगवान शिव बने नजर आ रहे हैं और यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि आखिर आपको किससे आजादी चाहिए. उनके मंच पर आते ही एक मंच संचालक कहता है, 'नारायण-नारायण. प्रभु कुछ कीजिए. रामजी के फॉलोअर्स लगातार सोशल मीडिया पर बढ़ते ही जा रहे हैं.

सैफ अली खान की 'TANDAV' पर विवाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अमेजन प्राइम वीडियो से मांगा जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
Embed widget