एक्सप्लोरर

Coronavirus: भारत में कोरोना की टेस्टिंग तीन करोड़ के पार, डेथ रेट घटकर 1.93 फीसदी हुआ

आईसीएमआर ने जानकारी दी है कि कल देश में सात लाख 31 हजार 697 लोगों का टेस्ट किया गया. इसी के साथ टेस्टिंग की कुल संख्या तीन करोड़ 41 हजार 400 हो गई.

नई दिल्ली: भारत में जानलेवा कोरोना वायरस की टेस्टिंग आज तीन करोड़ के पार पहुंच गई है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि हम तेजी से टेस्टिंग करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. अब तक देश में तीन करोड़ 41 हजार 400 लोगों की टेस्टिंग हो चुकी है. आईसीएमआर ने कहा है कि तेजी से टेस्टिंग करने से रिकवरी रेट बढ़ेगा और डेथ रेट घटेगा. देश में अब डेथ रेट 1.93 फीसदी है.

कल हुई सात लाख से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग

आईसीएमआर ने आज सुबह ट्वीट करके जानकारी दी है कि कल यानी 16 अगस्त को देश में सात लाख 31 हजार 697 लोगों का टेस्ट किया गया. इसी के साथ टेस्टिंग की कुल संख्या तीन करोड़ 41 हजार 400 हो गई.

कब-कब कितनी बढ़ी टेस्टिंग?

  • 2 अगस्त तक- एक करोड़ 98 लाख 21 हजार 831 लोगों की टेस्टिंग हुई.
  • 6 अगस्त तक- दो करोड़ 21 लाख 49 हजार 351 लोगों की टेस्टिंग हुई.
  • 9 अगस्त तक- दो करोड़ 41 लाख 6 हजार 535 लोगों की टेस्टिंग हुई.
  • 13 अगस्त तक- दो करोड़ 68 लाख 45 हजार 688 लोगों की टेस्टिंग हुई.
  • 16 अगस्त तक- दो करोड़ 93 लाख 9 हजार 703 लोगों की टेस्टिंग हुई.
  • 17 अगस्त तक- तीन करोड़ 41 हजार 400 लोगों की टेस्टिंग हुई.

देश में मृत्युदर घटकर 1.93 फीसदी हुई

कोरोना के संबंध में अच्छी खबर आई है कि भारत में इस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्युदर रविवार को और घटकर 1.93 फीसदी रह गई. भारत उन देशों में से एक है जहां कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सबसे कम है.

देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक 49,980 लोगों की जान जा चुकी है. मंत्रालय ने कहा, ‘‘अमेरिका में मृतक संख्या 50,000 के पार पहुंचने में 23 दिन का वक्त लगा, ब्राजील में 95 दिन और मेक्सिको में 141 दिन में मृतक संख्या इससे अधिक हुई. भारत में मृतक संख्या इतनी होने में 156 दिन का वक्त लगा.’’

बड़े पैमाने पर जांच, संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने और प्रभावी उपचार के कारण ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी बहुत अधिक है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी अखबार के खुलासे पर कांग्रेस ने की JPC जांच की मांग, Facebook-Whatsapp पर BJP-RSS के कंट्रोल का आरोप

भारत-नेपाल नक्शा विवाद: भारतीय राजदूत और नेपाली विदेश सचिव के बीच वार्ता आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
'गृह मंत्री आप डर रहे हैं...' अमित शाह पर मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा वार
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget