एक्सप्लोरर

Coronavirus Full Updates: देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 114 हुई, सबसे ज्यादा 32 केस महाराष्ट्र में सामने आए

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 32 है.कोरोना को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी की गई है. यूएई, कतर, ओमान और कुवैत यहां से आने वाले यात्रियों को भी क्वारांटाइन में रहना पड़ेगा.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 114 पहुंच चुकी है. लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और केरल में कोरोना वायरस संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आने के बाद संख्या 114 पहुंच गई है. इनमें से 13 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुटटी दी जा चुकी है जबकि दो लोगों की मौत हुई है. पूर्वी राज्य ओडिशा में संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है. सोमवार की सुबह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 110 थी. कोरोना से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 13 है. विदेशी मूल के लोग 17 हैं.

देश के किस राज्य में कितने मामले?

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 32 है. इसके बाद केरल में 23, उत्तर प्रदेश में 13, दिल्ली में 7, कर्नाटक में 6, लद्दाख में अब तक 4 मामले सामने आए हैं. 12 लाख 76 हजार 46 यात्रियों की हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग की गई है. भारत के कुल 30 हवाई अड्डों पर स्क्रीनिंग की जा रही है.

आस्था पर कोरोना का असर

महाराष्ट्र में स्थित सिद्ध विनायक मंदिर को अगले फैसले तक बंद कर दिया गया है. राज्य के उस्मानाबाद जिले में स्थित तुलजा भवानी मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए आज से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है. वहीं महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक कोरोना वायरस से 135 देशों के 1 लाख 53 हजार 517 लोक संक्रमित हैं और 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी

कोरोना को लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी की गई है. यूएई, कतर, ओमान और कुवैत यहां से आने वाले यात्रियों को भी क्वारांटाइन में रहना पड़ेगा. ये फैसला 18 मार्च से लागू होगा. यूरोपियन यूनियन और यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन, टर्की, यूनाइटेड किंगडम से आने वाले यात्रियों को कोई एयरलाइन भारत नहीं लाएगी.

कोरोना को लेकर संसदीय स्थाई समिति की बैठक आज

एनसीआर में कोरोना वायरस को लेकर संसदीय स्थाई समिति की बैठक आज होगी. शहरी विकास मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति की बैठक होगी. बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों को बुलाया गया है. समित के अध्यक्ष बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल हैं.

फटाफट अपडेट्स:

  • महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में कोरोना का मरीज अस्पताल से भागा. पुलिस ने शहर में घेराव करके मरीज को पकड़ा. घटना का CCTV वीडियो सामने आया.
  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के चलते यूपी के इटावा में लायन सफारी पार्क 23 मार्च तक के लिए बंद किया गया. केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की एडवाइज़री जारी होने के बाद फैसला लिया गया.
  • मुंबई के ब्यूटी पार्लर पर कोरोना की मार. पार्लर में पहले रोज 50 ग्राहक आते थे लेकिन अब सिर्फ 20 से 22 ग्राहक आ रहे हैं. अब पार्लर में लोग साफ सफाई को लेकर सवाल करते हैं. ग्राहक सैनेटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं.
  • गुरुग्राम के आईटी सेक्टर पर भी कोरोना का असर. 60 से 70 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के आदेश दिए गए.
  • यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपी चेक करने वाले परीक्षक एहतियात के तौर पर एक मीटर की दूरी बनाकर कॉपी चेक कर रहे हैं. बचाव के लिए हैंडवॉश और सैनेटाइजर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. सोमवार से कॉपी चेक करने में लगे शिक्षकों के लिए शासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है.
  • कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते हरियाणा की जेलों में 31 मार्च तक मुलाकातों पर रोक लगा दी गई. 31 मार्च तक कैदी फोन के जरिये ही परिवार से बात कर पाएंगे. इसके साथ साथ ही नए कैदियों को पुराने कैदियों से अलग रखा जा रहा है.
  • 31 मार्च तक सभी स्कूल कलेजों को बंद करने की एडवाइज़री सभी राज्यों को दी गई. विश्वविद्यालय, जिम, स्विमिंगपुल पर भी नियम लागू होंगे. कोरोना वायरस से मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार कैसे होगा इसकी गाइडलाईन तैयार की जा रही है.
  • स्कूल-कॉलेज के बाद अब कश्मीर घाटी में बाग़ और पार्क भी आम लोगों के लिए बंद किए गए. श्रीनागर में सभी गार्डन और पार्क को अगले निर्देश तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है.
  • कोरोना के डर से यूपी के बहराइच में लोग भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं. शॉपिंग मॉल और सुपर मार्केट में सन्नाटा पसरा है. ग्राहकों की संख्या कम होने से दुकानदार परेशान हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget