एक्सप्लोरर

जम्मू में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, 63 साल की महिला ने तोड़ा दम

पुलिस के मुताबिक जिस 63 साल की महिला की कोरोना के चलते मौत हुई उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी.जम्मू में ये कोरोना से मौत का पहला मामला है. महिला आर्थराइटिस से पीड़ित थीं और लंबे वक्त से बिस्तर पर ही थीं.

जम्मू: बुधवार को जम्मू में कोरोना वायरस से संक्रमित एक 63 साल की महिला की मौत के साथ ही प्रदेश में इस महामारी से मारे गए लोगो की संख्या 4 हो गई. वहीं, बुधवार को जम्मू में तब्लीगी जमात के 4 नए लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए.

बुधवार को जम्मू में कोरोना वायरस से संक्रमित पहली मौत दर्ज की गई. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जम्मू के उधमपुर, ज़िले की 63 साल की एक महिला, जो पहले से ही आर्थराइटिस से जूझ रही थी और पिछले काफी समय से बिस्तर पर थीं, को उनके परिवार वाले छाती में दर्द और दूसरी स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियों के चलते कटरा के एक निजी अस्पताल लेकर आये थे. सूत्रों ने बताया कि इस महिला के लक्षण क्योंकि कोरोना से मिलते जुलते थे इसलिए उन्हें वहां से एम्बुलेंस में जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि उनके परिवार को अलग वाहन में कटरा से जम्मू भेजा गया.

जम्मू पहुंचते ही उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के क्रिटिकल केयर यूनिट में दाखिल करवाया गया और उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए. लेकिन, टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ही उनका देहांत हो गया. मृतक महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी, क्योंकि वो काफी समय से बेड पर ही थीं.

तब्लीग़ी जमात के चार और संक्रमित जम्मू में तब्लीग़ी जमात से सम्बन्ध रखने वाले चार और लोगों को कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाया गया. इन चारों में से एक उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है, जबकि बाकी तीन जम्मू के सुंजवां इलाके के रहने वाले हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित जिन चार तब्लीगियों का पता चला है, वो जम्मू के एक क्वारंटीन केंद्र में रखे गए थे.

ये भी पढ़ें दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट  

Coronavirus: अमेरिका में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत, बीते 5 दिनों में 8713 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस को खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget